Homeपाकुड़अजान नर्सिंग होम का पांच सदस्यीय टीम ने किया निरीक्षण
Maqsood Alam
(News Head)

अजान नर्सिंग होम का पांच सदस्यीय टीम ने किया निरीक्षण

बिना रजिस्ट्रेशन के संचालन की मिली थी शिकायत

Gunjan Saha
(Desk Head)

विज्ञापन

add

प्रभात मन्त्र संवाददाता

पाकुड़-बिना रजिस्ट्रेशन के नर्सिंग होम संचालन की शिकायत पर पांच सदस्यीय डॉक्टरों की टीम ने शनिवार को बड़ी अलीगंज स्थित अजान नर्सिंग होम (आलम नर्सिंग होम) का निरीक्षण किया।

विज्ञापन

add

विज्ञापन

add

कार्यपालक दंडाधिकारी प्रमोद दास के नेतृत्व में पहुंची डॉक्टरों की टीम में सदर अस्पताल के उपाधीक्षक एसके झा, डॉ. सोहेल अनवर, डॉ. मनीष सिंहा, प्रभारी चिकित्सक डॉ. केके सिंह एवं डॉ. शमरुल हक शामिल थे।

अजान नर्सिंग होम पहुंचे डॉक्टरों की टीम ने कागजातों की जांच की। वहीं चिकित्सा व्यवस्था का भी निरीक्षण किया।ऑपरेशन थिएटर, चेंजिंग रूम, एचडीयू, फीमेल वार्ड, पुरुष वार्ड आदि का निरीक्षण किया। नर्सिंग होम में लगे सीसीटीवी कैमरों के बारे में भी जानकारी ली।

इस दौरान डीएस डॉ. एसके झा ने कहा कि अजान नर्सिंग होम का बिना रजिस्ट्रेशन के संचालन की शिकायत मिली थी। सिविल सर्जन डॉ. मंटू टेकरीवाल के निर्देश पर पांच सदस्यीय डॉक्टरों की टीम का गठन किया गया। नर्सिंग होम के रजिस्ट्रेशन से संबंधित कागजातों की जांच की गई। इसके अलावा चिकित्सा व्यवस्था का भी निरीक्षण किया गया। नर्सिंग होम में इलाज के लिए आने वाले डॉक्टरों की सूची ली गई। इन डॉक्टरों की जानकारियों का वेरिफिकेशन कराया जाएगा।

उन्होंने कहा कि पूर्व में भी कई बार नर्सिंग होम का जांच एवं निरीक्षण किया गया है। इधर मिली शिकायतों के बाद आज फिर से जांच किया गया। आगे जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसकी रिपोर्ट सिविल सर्जन को सौंपा जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Recent Comments