Homeपाकुड़हिरणपुर रथयात्रा में शामिल हुए पूर्व जिप अध्यक्ष बाबूधन मुर्मू
Maqsood Alam
(News Head)

हिरणपुर रथयात्रा में शामिल हुए पूर्व जिप अध्यक्ष बाबूधन मुर्मू

Gunjan Saha
(Desk Head)

विज्ञापन

add

समाचार चक्र संवाददाता

पाकुड़। जिले के हिरणपुर प्रखंड में रविवार को भव्य रथ यात्रा निकाली गई। जिसमें स्थानीय श्रद्धालुओं के साथ-साथ पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष एवं भाजपा नेता बाबूधन मुर्मू भी शामिल हुए। यह रथ यात्रा पारंपरिक तरीके से दीनू सेन के घर से निकली और पूरे हिरणपुर बाजार का भ्रमण किया। इसके बाद पुराना डाक बंगला पहुंची। पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष बाबूधन मुर्मू ने श्रद्धालुओं के साथ-साथ स्वयं भी रथ को खींचा। भगवान जगन्नाथ का दर्शन किया। इस दौरान उन्होंने जिले वासियों को रथयात्रा की बधाई और शुभकामनाएं दी। उन्होंने भगवान जगन्नाथ से जिले वासियों के लिए मंगल कामना की। इस अवसर पर रथयात्रा में विकास कुमार दास, चंदन कुमार, घनश्याम साहा, लखी सहा, निमाई ठाकुर, जीत दे, शिव प्रसाद पहाड़िया सहित हजारों भक्तों जन सैलाब उमड़ पड़ा।

विज्ञापन

add

विज्ञापन

add

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Recent Comments