Homeपाकुड़मानस संस्कार पुरस्कार 2023 से नवाजे गए पाकुड़ के पूर्व जिला परिषद...
Maqsood Alam
(News Head)

मानस संस्कार पुरस्कार 2023 से नवाजे गए पाकुड़ के पूर्व जिला परिषद चेयरमेन सह समाजसेवी बाबूधन मुर्मू

संथाल परगना के ग्रामीण इलाकों में पंद्रह वर्षों से संस्कृति बचाने के लिए काम करते आ रहे हैं।

Gunjan Saha
(Desk Head)

विज्ञापन

add

समाचार चक्र संवाददाता

पाकुड़राम जन्मभूमि अयोध्या में भारत वार्ता द्वारा मानस संस्कार सम्मान 2023 का भव्य आयोजन किया गया। जिसमें देश भर से चिन्हित विशिष्ट लोगो को सम्मानित किया गया। भारत वार्ता अयोध्या संवाद द्वारा भारत के विभिन्न कोने से चुनते हुए, झारखण्ड के संथाल परगना के समाजसेवी सह पाकुड़ के पूर्व ज़िप अध्यक्ष बाबूधन मुर्मू को उनके द्वारा अध्यात्म एवं संस्कृति के लिए किये गये सराहनीय कार्य के लिए मानस संस्कार सम्मान 2023 से सम्मानित किया।

विज्ञापन

add

विज्ञापन

add

आचार्य किशोर कुणाल एवं मयंकेश्वर नाथ जी ने बाबूधन मुर्मु को मानस सम्मान 2023 का मोमेन्टो एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किया।

उक्त कार्यक्रम में देश भर के अध्यात्म, ज्ञान, संस्कृति, समाजसेवा, पत्रकारिता, शिक्षा क्षेत्र से महानुभाव मौजूद रहे।

पुरस्कार समारोह में आये हुए अतिथि
पुरस्कार समारोह में आये हुए अतिथि

ज्ञात है की बाबूधन मुर्मू विगत 15 वर्ष से ज्यादा समय से संथाल परगना के विभिन्न शहरों तथा दूरस्थ गॉंवो में जा जा कर सभी से अपने अपने संस्कृति के रक्षा एवं उसका प्रचार प्रसार, पूर्ण अध्यात्म की विशेषताओं, राष्ट्र निर्माण की खुबिया तथा धर्म जागरण से चरित्र निर्माण के लिए कार्य करते आ रहे है।

बाबुधन ने बताया की वृन्दावन के पंचवटी सत्संग के चित्तरंजन दास जी महाराज जी ने उन्हें आध्यात्मिक जीवन जीने का सही उपाय बताये जिस रस्ते पर चलकर समाज का केवल और केवल भला हो।

बाबुधन ने कहा की यह सम्मान संथाल परगना सहित पुरे झारखण्ड के लोगो का सम्मान है। उन्होंने आगे कहा की सशक्त राष्ट्र निर्माण के लिए सशक्त नागरिक बनाना जरुरी है और इसके लिए अपने संस्कार और अध्यात्म से सीखने और उससे जुड़ने की जरुरत है।

उन्होंने कहा की वह हमेशा ही अच्छे और सच्चे आचरण को प्रमुखता दिए।कहा कि आज पुरे विश्व में भारत के सदियों पुराने संस्कृति और अध्यात्म की चर्चा है और विश्व भर के लोग इससे जुड़ना और अध्यन करना चाह रहे है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Recent Comments