Homeपाकुड़पूर्व जिप अध्यक्ष बाबूधन मुर्मू ने डायरिया पीड़ितों से मिलकर जाना हाल
Maqsood Alam
(News Head)

पूर्व जिप अध्यक्ष बाबूधन मुर्मू ने डायरिया पीड़ितों से मिलकर जाना हाल

Gunjan Saha
(Desk Head)

विज्ञापन

add

समाचार चक्र संवाददाता

पाकुड़। लिट्टीपाड़ा के करमाटांड़ पंचायत अंतर्गत सकला गांव में शिव प्रसाद पहाड़िया के नेतृत्व में और पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष सह भाजपा नेता बाबूधन मुर्मू की उपस्थिति में डायरिया पीड़ित लोगों से मिलने पहुंचे। मिलकर पीड़ितों को फल वितरण किया। बाबूधन मुर्मू ने पीड़ितों को हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया। भाजपा नेता ने गांव के लोगों को कहा कि लिट्टीपाड़ा विधानसभा क्षेत्र से चालीस साल से सत्ता में काबिज होकर बैठे हैं। लेकिन पीने के पानी के लिए चापाकल, जलमिनार का कार्य नहीं किया। अगर आज लिट्टीपाड़ा प्रखंड क्षेत्र के लिए 217 करोड़ योजना का कार्य पूरा किया होता, तो ये पानी को लेकर जो दुर्दशा दिखाई दे रहा है, वो नहीं होता। जेएमएम सरकार आदिवासी के लिए शुद्ध पीने का पानी भी उपलब्ध नहीं करा पाना सबसे बड़ा दुर्भाग्य है। इस दौरान ग्रामीण ग्राम प्रधान कालीदास पहाड़िया एवं होपन्मय टुडू ने बाबूधन मुर्मू को बताया कि झरना का गंदा पानी पीने को विवश है। शुद्ध पीने का पानी उपलब्ध होता तो डायरिया जैसी बीमारी नहीं पनपता। ग्रामीणों की बातों को सुन बाबूधन मुर्मू ने कहा कि आने वाले विधानसभा चुनाव में लिट्टीपाड़ा विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी को जीताने का कार्य करिए, क्षेत्र का अवश्य विकास होगा। मौके पर तरुण कुमार साह, कैलाश प्रसाद सिंह, मनोज साह, श्यामलाल मुर्मू, रमेश पहाड़िया, मोहन लाल, नारे पहाड़िया, कूदो पहाड़िया, माडी पहाड़िया, देवा पहाड़िया, थोमाश पहाड़िया आदि मौजूद थे।

विज्ञापन

add

विज्ञापन

add

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Recent Comments