Homeपाकुड़भीषण आगलगी में चार घर तबाह, लाखों का सामान जलकर राख
Maqsood Alam
(News Head)

भीषण आगलगी में चार घर तबाह, लाखों का सामान जलकर राख

तीन दिन में आगलगी की दूसरी घटना, कुसमानगर में भी चार घर जला था

Gunjan Saha
(Desk Head)

विज्ञापन

add

अबुल काशिम@समाचार चक्र

पाकुड़। सदर अंचल के ईलामी मध्य टोला में भीषण आगलगी की घटना में चार घर तबाह हो गए। घटना गुरुवार दोपहर करीब 1:00 बजे के आसपास की है। पिछले तीन दिनों में आगलगी की यह दूसरी घटना है। आग लगने की वजहों का पता नहीं चल पाया है। घटना में पलंग एवं अन्य फर्नीचर सहित अनाज, कपड़े, दर्जनों इलेक्ट्रिक सामान और नगद रुपए जलकर राख हो गए। लगभग डेढ़ लाख रुपए के सामान जलने का अनुमान लगाया जा रहा है। मिली जानकारी के मुताबिक आग सबसे पहले जमीर शेख (पिता- गनी शेख) एवं उनका पुत्र असरुद्दीन शेख के घर में लगी। इसके बाद आग ने तफिजूल शेख के दो बेटे आसमाउल शेख और जहांगीर शेख के घर को भी आगोश में ले लिया। इस तरह चारों परिवार का घर जलकर खाक हो गया। आग को स्थानीय लोगों के सहयोग से जब तक बुझाया जाता, तब तक सारा सामान जलकर राख हो चुका था। इधर घटना की सूचना मिलते ही मुफस्सिल थाना की पुलिस मौके पर पहुंची थी। पुलिस ने आगलगी की घटना का जायजा लिया। परिजनों से घटना के बारे में जानकारी भी हासिल की। वहीं असरुद्दीन शेख को घटना से काफी ज्यादा नुकसान हुआ है। उन्होंने बताया कि अपनी बेटी की शादी के लिए रुपए इकट्ठा कर रखे थे। इसके अलावा फर्नीचर भी खरीद कर घर में जमा कर रहे थे। इसी बीच घटना ने सब कुछ तबाह कर दिया। इधर सीओ भागीरथ महतो ने कहा कि अंचल कर्मी को घटनास्थल पर भेजा जाएगा। आंकलन के बाद सरकारी प्रावधान के मुताबिक मुआवजा के लिए पहल किया जाएगा।

विज्ञापन

add

विज्ञापन

add

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Recent Comments