विज्ञापन

कुंदन रविदास@समाचार चक्र
हिरणपुर– रामनवमी के अवसर पर शनिवार को हिरणपुर में भव्य अखाड़ा जुलूस निकाली गई। जिसमें यूपी सोनभद्र से आये कटप्पा टीम के द्वारा मनमोहक झांकी की प्रस्तुति की गई। बजरंगबली पूजा कमिटी द्वारा सरकारी मवेशी हाट परिसर स्थित पूजा मण्डप से यह अखाड़ा जुलूस निकाली गई। जिसमें हजारों की संख्या महिला पुरुषों ने भाग लिया। हल्की बारिश के कारण बिलम्ब से निकाले गए इस जुलुस में लोगो की काफी उमंग व जोश देखी गई। जुलूस में शामिल अधिकांश लोग भगवा पोशाक पहनकर इसमे शामिल हुए। वही राष्ट्रीय ध्वज के साथ साथ महावीरी झंडा लहराते हुए निकले। हाथो में तलवार थामे लोग जय श्रीराम की गगनभेदी उद्घोष करते दिखे गए। इसमे पुरुषों के साथ साथ महिलाओ की उमंग भी काफी दिखी गई। जो काफी उत्साह से जयकारा करते देखा गया। उधर सोनभद्र से आये कटप्पा टीम द्वारा नगर परिक्रमा के दौरान मनमोहक प्रस्तुति की। जहां श्रीराम जानकी , शिव पार्वती की भेष धारण कर गीत संगीत के साथ अपने कला से लोगो मे जोश भर दिया। जुलूस में शामिल लोगों को गीतों के बोल पर थिरकते देखा गया। उधर इस कार्यक्रम के दौरान आदिवासी संस्कृति की भी झलक दिखाई दी।
विज्ञापन

विज्ञापन


जहां आदिवासियों को परम्परागत नृत्य करते पाया गया। इसके साथ ही बंगाल से आये ढाकढोल की सुमधुर संगीत व नृत्य से लोग भावविभोर हो उठे। वही लोगो ने लाठी खेल की रोमांचक कला की प्रस्तुति किया। जुलूस सुभाष चौक से रानीपुर पेट्रोल पंप होते हुए पूरे नगर का परिक्रमा किया। उधर इस जुलूस को लेकर हिरणपुर के सभी जगहों पर पुलिस मुस्तैदी से तैनात थे। बाजार में कुछ घण्टो के लिए बड़ी वाहनों की नो इंट्री लगाया गया था।अंचलाधिकारी मनोज कुमार,थाना प्रभारी विनय कुमार सहित सभी पुलिस पदाधिकारी व जवान शांति सुरक्षा को लेकर जुलूस के साथ दिखे गए। वही चिकित्सा प्रभारी डा. सुनील कुमार सिंह भी स्वास्थ्य टीम के साथ शामिल हुए। वही लोगो द्वारा जगह जगह जुलूस में शामिल श्रधालुओ के लिए पेयजल की समुचित व्यवस्था किया गया था। बहरहाल अखाड़ा जुलूस काफी शांतिपूर्वक सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर आयोजक कमिटी के पिंटू भगत,बापी यादव,विकास रविदास,लक्ष्मी देवी,तपन ठाकुर आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।


