Homeपाकुड़रामनवमी को ले निकाली गई भव्य कलश यात्रा
Maqsood Alam
(News Head)

रामनवमी को ले निकाली गई भव्य कलश यात्रा

Gunjan Saha
(Desk Head)

विज्ञापन

add

समाचार चक्र संवाददाता

हिरणपुर। रामनवमी सह चैती दुर्गा पूजा के पावन अवसर पर गुरुवार को हिरणपुर में भव्य कलश शोभा यात्रा निकाली गई। जिसमें सैंकड़ों की संख्या में कन्याओं एवं श्रद्धालुओं ने भाग लिया। वहीं इस दौरान बीडीओ टुडू दिलीप, अंचलाधिकारी मनोज कुमार , एसआई रविशंकर भट्ट भी शांति सुरक्षा को लेकर शामिल हुए। भगवा ध्वज थामे श्रद्धालुओं ने गाजे बाजे के साथ जयकारा लगाया। सरकारी मवेशी हाट परिसर स्थित बजरंगबली मंदिर से शोभा यात्रा प्रारंभ होकर नगर के विभिन्न मार्गों से होते हुए स्वर्गीय विभूति भूषण दत्ता पोखर पहुंची। जहां यजमान कुंदन कुमार भगत सपत्नीक की उपस्थिति में पुरोहित सुजय पांडेय के द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार व विधि-विधान के साथ कलश में जल भराया गया। इसके पश्चात श्रद्धालु जयकारा लगाते हुए पुनः मंदिर परिसर लौटे। इस दौरान पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा। जहां विधिवत पूजा-अर्चना के साथ कलश स्थापना की गई। पूजा मंडप में मां दुर्गा की भव्य प्रतिमा स्थापित की गई है। जहां पूजा करने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। पूजा कमिटी के सदस्यों ने बताया कि 19 मार्च से सात अप्रैल तक विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रमों में शिव महापुराण कथा, रामनवमी जुलूस सह अखाड़ा, कटप्पा झांकी, रक्तदान शिविर, सांस्कृतिक कार्यक्रम, संथाली मेला सह नगाड़ा नृत्य आदि शामिल हैं। इस अवसर पर समिति के पिंटू भगत, उपाध्यक्ष बापी यादव, मानस चक्रवर्ती, मुकुंद महतो, पवन साहा, राजेश हेंब्रम आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।

विज्ञापन

add

विज्ञापन

add

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Recent Comments