Homeपाकुड़तीन साल की मासूम बच्ची सहित पति-पत्नी की ट्रेन से कटकर दर्दनाक...
Maqsood Alam
(News Head)

तीन साल की मासूम बच्ची सहित पति-पत्नी की ट्रेन से कटकर दर्दनाक मौत

Gunjan Saha
(Desk Head)

विज्ञापन

add

समाचार चक्र संवाददाता

पाकुड़। पाकुड़-नगरनबी रेलखंड में देर रात दर्दनाक रेल हादसे में एक ही परिवार के एक बच्ची सहित तीन लोगों की मौत हो गई है। तीनों मृतक की पहचान नगर थाना क्षेत्र के कालीतल्ला निवासी के रूप में हुई है। हादसा नगरनबी रेलवे स्टेशन के पास हुआ है। जानकारी के अनुसार जलपाईगुड़ी से डाउन दिशा में हावड़ा जा रही ट्रेन संख्या 22302 वंदे भारत एक्सप्रेस की चपेट में आने से पति-पत्नी और उनकी छोटी बेटी की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। घटना के बाद घंटों तक तीनों की पहचान नहीं हो सकी थी। कुछ घंटे बाद हल्ला हुआ कि कालीतल्ला निवासी चंदन सरदार अपनी पत्नी रूम्पा सरदार एवं उनकी बेटी के साथ नगरनबी स्टेशन के पास विक्रमपुर गांव अपने साढ़ू यानी उनकी पत्नी रूम्पा सरदार की बहन के घर गए थे और लौटने के दौरान रेलवे ट्रैक पार कर रहे थे। उसी दौरान हादसे का शिकार हो गए। घटना में तीनों की मौत की खबर रात में ही पूरे इलाके में फैल गई। रात भर शव की पहचान नहीं हुई। अगले दिन बुधवार सुबह परिजन पाकुड़ रेलवे स्टेशन स्थित जीआरपी आउट पोस्ट पहुंचे और इसके बाद पहचान हुआ।

विज्ञापन

add

जीआरपी और आरपीएफ ने ट्रैक से हटाया शव

हादसे की सूचना मिलते ही जीआरपी और आरपीएफ की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शवों को रेलवे ट्रैक से हटाकर सुरक्षित स्थान पर रखा और आवश्यक कार्रवाई शुरू की। इधर परिजनों ने बताया कि चंदन सरदार का आठ वर्षीय एक बेटा भी है, जो घर पर था। अगर साथ होता तो शायद वह भी घटना का शिकार हो सकता था। इधर परिवार के तीन सदस्यों की एक साथ मौत से मोहल्ले में मातम पसरा हुआ है।

पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा जाएगा शव

आउट पोस्ट में तैनात रेलवे जीआरपी एएसआई शिबू सरदार ने बताया कि मंगलवार देर रात पोल संख्या 145/38 और 145/40 के पास हादसा हुआ था। पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची, जहां एक पुरुष, एक महिला और एक बच्ची के शव टुकड़ों-टुकड़ों में बिखरा मिला। पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Recent Comments