विज्ञापन

अबुल काशिम@समाचार चक्र
पाकुड़। मैं शबरी पाल ईश्वर की शपथ लेती हूं….. सत्य और निष्ठा से प्रतिज्ञा करती हूं…. इन्हीं शब्दों के साथ गुरुवार को शबरी पाल ने पद और गोपनीयता की शपथ ली। जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीसी मनीष कुमार ने उन्हें शपथ दिलाया। इस खास अवसर पर अपर समाहर्ता जेम्स सुरीन एवं उप निर्वाचन पदाधिकारी प्रीतिलता मुर्मू मुख्य रूप से मौजूद थे। नगर परिषद की नवनिर्वाचित अध्यक्ष शबरी पाल ने पद एवं गोपनीयता की शपथ लेते हुए क्षेत्र के सर्वांगीण विकास एवं जनहित से जुड़े कार्यों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताई।
बता दें कि गत 23 फरवरी 2026 को नगर परिषद का चुनाव हुआ था। परिणाम 27 फरवरी को आया और शबरी पाल ने 7816 वोट हासिल कर ऐतिहासिक जीत दर्ज कराई। शबरी पाल ने 2353 वोटों के अंतर से जीत हासिल की। निकटतम प्रतिद्वंद्वी शेख सेलिना सुल्ताना को 3730 वोट मिले। यह चुनाव परिणाम काफी दिलचस्प रहा। परिणाम इसलिए भी चर्चाओं में रहा और दिलचस्प भी, कि पूरे चुनाव में शबरी पाल को किसी भी राजनीतिक दल का समर्थन नहीं मिला और उन्हें काफी संघर्ष करना पड़ा। जबकि कई प्रत्याशियों को राजनीतिक दलों का खुलकर समर्थन मिला। भारतीय जनता पार्टी, झारखंड मुक्ति मोर्चा और कांग्रेस जैसी मुख्य राजनीतिक दलों ने खुलकर अपने प्रत्याशियों को समर्थन दिया। फिर भी राजनीतिक दलों का समर्थन प्राप्त सभी प्रत्याशी शबरी पाल से काफी पीछे रह गई।
विज्ञापन

विज्ञापन

इधर नवनिर्वाचित नगर परिषद अध्यक्ष शबरी पाल के साथ-साथ चुनाव जीतकर आए सभी 21 वार्ड पार्षदों ने भी पद और गोपनीयता की शपथ ली। इनमें वार्ड नंबर 1 से मिथुन मरांडी, वार्ड नंबर 2 से उज्ज्वल हाड़ी, वार्ड नंबर 3 से किरण लाल कापरी, वार्ड नंबर 4 से रूपाली सरकार, वार्ड नंबर 5 से राणा ओझा, वार्ड नंबर 6 से राखी सरदारीन, वार्ड नंबर 7 से पूनम देवी, वार्ड नंबर 8 से अनिकेत गोस्वामी, वार्ड नंबर 9 से विमल चंद्र राउत, वार्ड नंबर 10 से गुड्डू भगत, वार्ड नंबर 11 से निभा देवी, वार्ड नंबर 12 से भीम सिंह, वार्ड नंबर 13 से असलम अंसारी, वार्ड नंबर 14 से मो. मुस्ताक अंसारी, वार्ड नंबर 15 से चंचल सिंह, वार्ड नंबर 16 से रियाज अंसारी, वार्ड नंबर 17 से आलमगीर अंसारी, वार्ड नंबर 18 से कृष्ण शर्मा, वार्ड नंबर 19 से तनु दास, वार्ड नंबर 20 से चेनू बीवी और वार्ड नंबर 21 से रजिया बेवा शामिल है।

