Homeपाकुड़भाजपा को मौका मिला तो लिट्टीपाड़ा विधानसभा में दिखेगा विकास- बाबूधन मुर्मू
Maqsood Alam
(News Head)

भाजपा को मौका मिला तो लिट्टीपाड़ा विधानसभा में दिखेगा विकास- बाबूधन मुर्मू

समाचार चक्र की खबरें अब Google news पर

क्लिक करें
Gunjan Saha
(Desk Head)

समाचार चक्र संवाददाता

पाकुड़। पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष सह भाजपा नेता बाबूधन मुर्मू ने बुधवार को अमड़ापाड़ा प्रखंड अंतर्गत डुमरचीर एवं बाघापाड़ा गांव का दौरा किया। उन्होंने ग्रामीणों की समस्यायों को सुनने के बाद झामुमो को खरी-खोटी सुनाई। ग्रामीणों ने बाबूधन मुर्मू को बताया कि गांव में पीने की पानी की बड़ी समस्या है। यहां तक कि स्कूल के बच्चों को दोपहर के भोजन के बाद थाली धोने के लिए भी 500 मीटर दूर खेतों में जाना पड़ता है। ग्रामीणों ने बताया कि बच्चों को बूंद बूंद पानी के लिए तरसना पड़ रहा है। यह भी बताया कि स्कूल में बिजली भी नहीं है। जिससे छात्रों को काफी ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ता है। पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष बाबूधन मुर्मू ने कहा कि 40 साल तक झारखंड मुक्ति मोर्चा ने लिट्टीपाड़ा विधानसभा क्षेत्र में राज किया। फिर भी पानी की समस्या तक दूर नहीं हुई। आदिवासी बाहुल्य क्षेत्रों में विकास का ढिंढोरा पीटने वाले नेताओं को लिट्टीपाड़ा विधानसभा क्षेत्र की दयनीय स्थिति से सबक लेना चाहिए। भाजपा नेता ने कहा कि लिट्टीपाड़ा विधानसभा और यहां के लोगों का विकास सिर्फ भाजपा ही कर सकती है। भाजपा हमेशा से कमजोर, गरीब, पिछड़े लोगों के विकास के लिए काम करती है। इसलिए भाजपा को मौका दें। आगामी विधानसभा चुनाव में अगर भाजपा को लिट्टीपाड़ा विधानसभा का नेतृत्व करने का मौका देते हैं, तो निश्चित रूप से यहां विकास धरातल पर देखने को मिलेगा। मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष आशीष हेंब्रम, डुमरचीर पंचायत के पूर्व मुखिया बरसन हेंब्रम, बेटका मुर्मू, महेश मरांडी आदि मौजूद थे।

alternatetext

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Recent Comments