Homeपाकुड़एआईएमआईएम की ओर से इफ्तार पार्टी का हुआ आयोजन,
Maqsood Alam
(News Head)

एआईएमआईएम की ओर से इफ्तार पार्टी का हुआ आयोजन,

रोजेदारों ने बढ़चढ़ कर लिया हिस्सा

Gunjan Saha
(Desk Head)

विज्ञापन

add

समाचार चक्र संवाददाता

पाकुड़।सदर प्रखंड के ईशाकपुर मदरसा में ऑल इंडिया मजलिस -ए- इत्तेहादुल मुस्लिमीन पार्टी की ओर से दावत- ए- इफ्तार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में रोज़ेदारों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम का माहौल पूरी तरह भाईचारे, एकता और सौहार्द से परिपूर्ण रहा। इस दौरान लोगों ने देश में अमन-चैन, तरक्की और आपसी भाईचारे की मजबूती के लिए दुआएं की। इस मौके पर पार्टी के युवा नेता अफीफ अमसल ने उपस्थित सभी मेहमानों का स्वागत किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि रमजान का पवित्र महीना हमें सब्र, त्याग और इंसानियत का संदेश देता है। ऐसे आयोजन समाज में आपसी सद्भाव को मजबूत करने का एक महत्वपूर्ण माध्यम हैं। कार्यक्रम में आए लोगों ने भी इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के आयोजनों से समाज में एकता की भावना को बढ़ावा मिलता है। विभिन्न वर्गों के लोग एक-दूसरे के करीब आते हैं।

विज्ञापन

add

विज्ञापन

add

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Recent Comments