Homeपाकुड़अवैध पटाखा फैक्ट्री का भंडाफोड़,चार गिरफ्तार
Maqsood Alam
(News Head)

अवैध पटाखा फैक्ट्री का भंडाफोड़,चार गिरफ्तार

Gunjan Saha
(Desk Head)

विज्ञापन

add

समाचार चक्र संवाददाता

मुर्शिदाबाद। जिले के रेजिनगर की पुलिस ने सफल अभियान चला कर थाना क्षेत्र के फरीदपुर गांव में अवैध रूप से चलाए जा रहे एक पटाखे की कारखाना का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने यह कार्रवाई गुप्त सूचना मिलने के बाद की है। उक्त कारखाने में कार्रवाई करते हुए चार व्यक्तियों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। जिसमें एक महिला भी शामिल हैं।हालांकि इस अभियान के दौरान पटाखा फैक्ट्री का मालिक पुलिस को चकमा दे कर भागने में कामयाब हो गया है। जिसकी तलाशी में पुलिस ने छापेमारी तेज कर दिया है। पकड़े गए अभियुकों का नाम हसीना बेवा (50 वर्ष), सोमेन कर्मकार (35 वर्ष), राजू शेख (20 वर्ष) और हबीबुर शेख (18 वर्ष) शामिल है। इन अभियुक्तों में से दो मजदूर हैं, बाकी मालिक के प्रतिनिधि हैं। रेजिनगर थाना प्रभारी और बेलडंगा के एसडीपीओ उत्तम गैन ने एक प्रेसवार्ता में कहा कि फरीदपुर गांव में मेनरुल शेख नामक एक व्यक्ति के द्वारा अवैध रूप से एक पटाखे की कारखाना चलाने की सूचना मिलने के बाद छापेमारी अभियान चलाया। अभियान में भारी मात्रा में पटाखे के निर्माण में इस्तेमाल किए जाने वाले बारूद एवं अन्य सामान बरामद किया गया है। इन चारों अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। असली मालिक फरार हैं और उसकी तालाश जारी हैं।

विज्ञापन

add

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Recent Comments