Homeपाकुड़अपराध गोष्ठी में अवैध कार्यों पर अंकुश लगाने का निर्देश
Maqsood Alam
(News Head)

अपराध गोष्ठी में अवैध कार्यों पर अंकुश लगाने का निर्देश

Gunjan Saha
(Desk Head)

विज्ञापन

add

समाचार चक्र संवाददाता

पाकुड़। पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार ने अपने कार्यालय कक्ष में शनिवार मासिक अपराध गोष्ठी की। जिसमें दिसंबर माह में किए गए कार्यो की समीक्षा के उपरांत सभी थाना तथा ओपी प्रभारी को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया। माह दिसंबर 2024 में प्रतिवेदित एवं निष्पादित कांडों की समीक्षोपरांत माह जनवरी के अंत तक लंबित कांडों की संख्या को घटा कर 400 से नीचे लाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया। लंबित साईबर कांडों, यूडी केस के भी त्वरित निष्पादन करने का आदेश दिया गया।थाना तथा ओपी में लंबित सभी कांडों की विस्तृत समीक्षा कर प्रत्येक सप्ताह समीक्षा प्रतिवेदन समर्पित करने हेतु सभी पुलिस उपाधीक्षक एवं पुलिस निरीक्षक प्रभाग को निर्देशित किया गया। माह दिसंबर के अंत तक प्रतिवेदन सभी कांडों का पर्यवेक्षण प्रतिवेदन 15 जनवरी 2025 तक समर्पित करने हेतु सभी पुलिस उपाधीक्षक तथा पुलिस निरीक्षक प्रभाग को निर्देशित किया गया। कोयला रोड में ट्रकों से कोयला चोरी एवं ट्रकों से ईंधन की हो रही चोरी पर पूर्णतः अंकुश लगाने हेतु नियमित रूप से अभियान चलाए जाने का आदेश दिया गया। अवैध बालू एवं पत्थर के उत्खनन , परिवहन/तथा भंडारण के विरुद्ध जिला खनन टास्क फोर्स द्वारा चलाए जा रहे छापामारी अभियान के दौरान सभी आवश्यक सहयोग करने का निर्देश दिया गया। थाना क्षेत्र में पेट्रोलिंग पार्टी को मुस्तैदी के साथ भ्रमणशील रहने हेतु निर्देशित किया गया। सभी थाना तथा ओपी प्रभारी को अपने स्तर से अभियान चलाकर लंबित वारंट, कुर्की का निष्पादन करने हेतु निर्देशित किया गया। परिवाद पत्र, पासपोर्ट, चरित्र सत्यापन का निष्पादन निर्धारित समय में करने हेतु निर्देश दिया गया। थाना में आने वाले फरियादियों, आवेदकों का शालीनता के साथ उनकी समस्याओं को सुनने एवं त्वरित जांचोपरांत विधि सम्मत आवश्यक कारवाई करने का निर्देश दिया गया। आए दिन हो रहे सड़क दुर्घटना के नियंत्रण एवं यातायात व्यवस्था सुदृढ़ करने के लिए जिला परिवहन पदाधिकारी से समन्वय स्थापित कर प्रतिदिन नियमित रूप से वाहन जांच अभियान चलाकर चालक का हेलमेट, सीट बेल्ट, रजिस्ट्रेशन, इंश्योरेंस इत्यादि की जांच करने तथा ड्रंकन ड्राईव के विरुद्ध नियमित रूप से जांच अभियान चलाए जाने का निर्देश दिया गया। न्यायालय से प्राप्त परिवाद पत्र पर त्वरित एफआईआर करने का निर्देश दिया गया।

विज्ञापन

add

विज्ञापन

add

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Recent Comments