Homeपाकुड़नाला निर्माण में अनियमितता, बिना सोलिंग के ही कर दी गई ढलाई
Maqsood Alam
(News Head)

नाला निर्माण में अनियमितता, बिना सोलिंग के ही कर दी गई ढलाई

Gunjan Saha
(Desk Head)

विज्ञापन

add

समाचार चक्र संवाददाता

पाकुड़। सदर प्रखंड के तारानगर पंचायत अंतर्गत लखीनारायणपुर गांव में नाला निर्माण में बिना सोलिंग किए ही ढलाई कर दिए जाने का मामला प्रकाश में आया है। उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय लखीनारायणपुर के पास नाला का निर्माण कराया जा रहा है। जिसमें नीचे ढलाई से पहले सोलिंग करने का प्रावधान है। लेकिन बिना सोलिंग किए ही ढलाई कर दिया गया है। ग्रामीणों ने मामले की जांच कर कार्रवाई करने की मांग की है। इसमें जुड़े व्यक्ति पर कार्रवाई के साथ ही भुगतान पर रोक लगाने की मांग कर रहे हैं। यह भी बताया जा रहा है कि नाला निर्माण में और भी अनियमिताएं बरती जा रही है। मानकों की अनदेखी कर नाला का निर्माण हो रहा है। इधर कनीय अभियंता जूलियस मुर्मू ने कहा कि मामले की जांच की जाएगी। काम कर रहे व्यक्ति को जरूरी दिशा निर्देश दिया जाएगा।

विज्ञापन

add

विज्ञापन

add

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Recent Comments