Homeपाकुड़अग्नि पीड़ित परिवारों से मिले इस्लाम ब्रदर्स, राहत सामग्री का किया वितरण
Maqsood Alam
(News Head)

अग्नि पीड़ित परिवारों से मिले इस्लाम ब्रदर्स, राहत सामग्री का किया वितरण

Gunjan Saha
(Desk Head)

विज्ञापन

add

समाचार चक्र संवाददाता

पाकुड़। युवा समाजसेवी इस्लाम ब्रदर्स ने एक बार फिर मानवता का परिचय दिया है। अजहर इस्लाम और मजहर इस्लाम सोमवार की सुबह गंधिईपुर गांव पहुंचे। अग्नि पीड़ितों से मिलकर उनका हाल जाना। पीड़ित परिवारों को राहत सामग्री मुहैया कराया। अजहर इस्लाम और मजहर इस्लाम ने अपने हाथों से पीड़ित परिवारों को राहत सामग्री बांटा। अनाज सहित अन्य खाद्य सामग्री और कपड़ों का वितरण किया। उल्लेखनीय है कि रविवार को गांव के झुमकी टोला में अग्निकांड में तकरीबन 50 परिवार बेघर हो गए हैं। उनके पास खाने पीने के लिए कोई सामान नहीं बचा है। पीड़ित परिवारों के हालात की खबर सुनते ही अजहर इस्लाम और मजहर इस्लाम सुबह-सुबह राहत सामग्री लेकर गांव पहुंचे। दोनों भाइयों ने पीड़ित परिवारों से मिलकर उन्हें ढांढस बंधाया। अपने हाथों से परिवारों के बीच राहत सामग्री का वितरण किया। अजहर इस्लाम ने कहा कि मुसीबत के वक्त इंसान को इंसान का काम आना चाहिए। उन्होंने कहा कि खुशियों में तो हर कोई साथ निभाते हैं। लेकिन दुःख की घड़ी में साथ निभाना अहमियत रखता है। अग्निकांड की खबर मुझे देर रात को मिली थी। मैं रात में ही आना चाह रहा था। लेकिन काफी देर हो चुकी थी। मैं सोमवार सुबह लोगों के बीच पहुंचा। यह काफी दर्दनाक और मर्माहत हादसा है। इस घटना से काफी दुखी हूं। मैं पीड़ित परिवारों के साथ खड़ा हूं। आगे भी मदद की जरूरत पड़ने पर तैयार रहूंगा।

विज्ञापन

add

विज्ञापन

add

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Recent Comments