Homeपाकुड़झारखंड मुक्ति मोर्चा ने धूमधाम से मनाया हूल दिवस, सिद्धो-कान्हू मुर्मू को...

झारखंड मुक्ति मोर्चा ने धूमधाम से मनाया हूल दिवस, सिद्धो-कान्हू मुर्मू को दी श्रद्धांजलि

अंग्रेजों हमारी माटी छोड़ो का नारा बुलंद कर सिद्धो-कान्हू ने लिखा संघर्ष व बलिदान की गाथा- श्याम यादव

समाचार चक्र की खबरें अब Google news पर

क्लिक करें

समाचार चक्र संवाददाता

पाकुड़। झामुमो कार्यकर्ताओं के द्वारा रविवार को हूल दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर झामुमो जिलाध्यक्ष श्याम यादव के नेतृत्व में शहर का भ्रमण करते हुए डीसी आवास के समीप स्थित सिद्धो-कान्हू मुर्मू पार्क में स्थापित वीर शहीद सिद्धो-कान्हू की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया। सिद्धो-कान्हू पार्क पहुंचकर सर्वप्रथम पार्टी के जिलाध्यक्ष श्याम यादव ने प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। तत्पश्चात जिला सचिव सुलेमान बास्की, जिला उपाध्यक्ष अजीजुल इस्लाम, जिला परिषद अध्यक्षा जुली ख्रीष्टमनी हेंब्रम सहित अन्य ने बारी-बारी से माल्यार्पण कर नमन किया।

माल्यार्पण के पश्चात झामुमो जिलाध्यक्ष श्याम यादव ने कहा कि 30 जून सन 1855 में अंग्रेजों के जुल्म व शोषण और अत्याचार के विरुद्ध बिगुल फूंक कर हमारी माटी छोड़ो का नारा देते हुए संघर्ष व बलिदान की गाथा लिखने वाले वीर शहीदों को याद करने का आज खास दिन है। हूल क्रांति के जनक अमर शहीद सिद्धो-कान्हू के अलावा चांद-भैरव व फूलो-झानो के साथ-साथ विद्रोह में शहादत देने वाले सभी वीरों का बलिदान झारखंड के लोगों को हमेशा प्रेरित करता रहेगा। सिद्धो-कान्हू पार्क पहुंचने से पूर्व शहर के बिरसा चौक में स्थापित भगवान बिरसा मुंडा के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी गई। मौके पर जिला संगठन सचिव महमूद आलम, जिला संगठन सचिव कुणाल अल्फ्रेड हेंब्रम, युवा जिला सचिव उमर फारूक, महिला जिलाध्यक्ष जोसेफिना हेंब्रम, अल्पसंख्यक जिलाध्यक्ष हबीबुर रहमान, मजदूर मोर्चा जिलाध्यक्ष मनोज चौबे, केंद्रीय सदस्य मिथिलेश घोष, नगर अध्यक्ष मुकेश सिंह, नगर सचिव नूर आलम, पाकुड़ प्रखंड अध्यक्ष मुसलोद्दीन शेख, सचिव राजेश सरकार, हिरणपुर प्रखंड अध्यक्ष इसहाक अंसारी, लिट्टीपाड़ा प्रखंड सचिव जावेद आलम, जिला सदस्य तनवीर हुसैन, जिला सदस्य आलमगीर आलम, जिला सदस्य सगीर अंसारी, जिला सदस्य पिंटू गुप्ता, जिला सोशल मीडिया सदस्य प्रकाश सिंह, मोसर्रफ हुसैन, दयानंद भगत, रियाज सहित विभिन्न पंचायतों के पंचायत अध्यक्ष व सचिव सहित सैकड़ों कार्यकर्ता व समर्थक उपस्थित थे।

Meet Our Team

मकसूद आलम

एडिटर इन चीफ

गुंजन साहा

डेस्क हेड & एडमिन

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Recent Comments