Homeपाकुड़झारखंड पुलिस के जवान महबूब ने खून देकर मंजू मालतो की बचाई...
Maqsood Alam
(News Head)

झारखंड पुलिस के जवान महबूब ने खून देकर मंजू मालतो की बचाई जान

Gunjan Saha
(Desk Head)

विज्ञापन

add

समाचार चक्र संवाददाता

पाकुड़-धर्म का उद्देश्य ही इंसानियत होता है। धर्म कर्म है और इंसानियत उसका उद्देश्य, इसलिए इंसानियत ही बड़ा है। इंसानियत से बड़ा और कोई धर्म हो सकता है? इंसानियत में यदि प्रेम मिला दिया जाय तो इससे बड़ा धर्म कोई नहीं।इसका उदाहरण पाकुड़ शहर में देखने को मिला।

विज्ञापन

add

विज्ञापन

add

अचानक एक मित्र आलोक नोएल टुड्डू जो सोनाजोड़ी स्थित सदर अस्पताल में लैब टेक्नीशियन के पद पर कार्यरत है फोन किया। बताया डीडीएच धुलीयान में हिरणपुर की एक निहायत गरीब महिला मंजू मालतो 37 वर्ष एडमिट है। जिन्हें डायलिसिस में रखा गया है। किसी कारण रक्तस्राव अधिक हो गया है। उन्हें एक घण्टे के अंदर ओ पॉजिटिव ब्लड की आवश्यकता है।

इसपर इंसानियत फाउंडेशन के अध्यक्ष बानीज सेख से मोबाईल पर सम्पर्क किया। बानीज ने ग्रुप में अपील की, और तुरंत पाकुड़ जिले में पदस्थापित झारखंड पुलिस के जवान महबूब आलम खून देने के लिए तैयार हो गए।

फिलवक्त महबूब आलम पाकुड़ डीडीसी डॉक्टर शाहिद अख्तर के बॉडीगार्ड हैं। उन्होंने बताया कि मैं पहले भी ब्लड डोनेट किया हूँ, मुझे ब्लड देने में बहुत ही खुशी होती है।

मौके पर इंसानियत फाउंडेशन के अध्यक्ष बानीज सेख, अजफारुल सेख, कर्मी नवीन कुमार मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Recent Comments