Homeपाकुड़झामुमो जिलाध्यक्ष ने योजनाओं की दी जानकारी
Maqsood Alam
(News Head)

झामुमो जिलाध्यक्ष ने योजनाओं की दी जानकारी

Gunjan Saha
(Desk Head)

विज्ञापन

add

समाचार चक्र संवाददाता

पाकुड़। सदर प्रखंड अंतर्गत पोचाथोल पंचायत में मंगलवार को आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आयोजित कार्यक्रम में झामुमो जिलाध्यक्ष श्याम यादव पहुंचे। जिलाध्यक्ष श्याम यादव ने कहा कि शिविर से सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं का लाभ सुगम रूप से प्रदान किया जा रहा है। लोगों को भटकना नहीं पड़े, इसलिए पंचायत में ही शिविर लगाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सभी संबंधित अधिकारियों को यह स्पष्ट निर्देश दिया गया है कि शिविर में आने वाले लोगों को न सिर्फ सभी योजना की जानकारी दी जाए, बल्कि लोगों की समस्या और आवेदन का त्वरित गति से निष्पादन करने का प्रयास भी करें। मौके पर उप विकास आयुक्त महेश कुमार संथालिया, युवा मोर्चा जिला सचिव उमर फारूक, बुद्धिजीवी मोर्चा जिला उपाध्यक्ष प्रदीप कुमार, जिला सोशल मीडिया सदस्य प्रकाश सिंह, अब्दुल हलीम अंसारी, मुखिया पीटर मरांडी, एमओ संतोष कुमार, प्रखंड उपाध्यक्ष दयानंद भगत, पतरस मरांडी, नाइक सोरेन सहित अन्य मौजूद थे।

विज्ञापन

add

विज्ञापन

add

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Recent Comments