Homeअमड़ापाड़ाझामुमो कार्यकर्ताओं ने बासमती पंचायत में निकाला न्याय मार्च
Maqsood Alam
(News Head)

झामुमो कार्यकर्ताओं ने बासमती पंचायत में निकाला न्याय मार्च

Gunjan Saha
(Desk Head)

विज्ञापन

add

अमड़ापाड़ा। प्रखंड क्षेत्र के बासमती पंचायत में झामुमो कार्यकर्ताओं ने अपने नेता हेमंत सोरेन के खिलाफ ईडी द्वारा किये षड्यंत्रपूर्ण कार्रवाई के विरोध में न्यायमार्च निकाल कर विरोध जताया। पदयात्रा सह न्यायमार्च का नेतृत्व पार्टी के प्रखंड अध्यक्ष कोर्नेलियुस हेम्ब्रम ने की। न्यायमार्च के माध्यम से कार्यकर्ताओं ने पूर्व मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन के किए गए विकास कार्यों की जानकारी देकर एक आदिवासी मुख्यमंत्री के खिलाफ भाजपा द्वारा किये गए अत्याचार की जानकारी दी गई। आगामी चुनाव में भाजपा से इस अपमान का बदला लेने का आह्वान किया।

मौके पर केंद्रीय समिति सदस्य निशा शबनम हांसदा, जिला समिति सदस्य संजीत भगत, प्रखंड उपाध्यक्ष सह जिला समिति सदस्य संतोष भगत, मुस्लिम अंसारी, महिला मोर्चा प्रखंड अध्यक्ष अनीता मूर्मू , फूलमुनी मरांडी,प्रियंका, कोर्नलिस मुर्मु,राज हेम्ब्रम ,सुभाष मरांडी सहित अन्य दर्जनों कार्यकर्ता व समर्थक उपस्थित थे।

विज्ञापन

add

विज्ञापन

add

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Recent Comments