Homeपाकुड़पियादापुर में 726 ग्राम गांजा के साथ मकान मालिक गिरफ्तार
Maqsood Alam
(News Head)

पियादापुर में 726 ग्राम गांजा के साथ मकान मालिक गिरफ्तार

दो इलेक्ट्रॉनिक वेट मशीन, प्लास्टिक पैकेट व 2920 रुपए कैश बरामद

Gunjan Saha
(Desk Head)

विज्ञापन

add

समाचार चक्र संवाददाता

पाकुड़। एसपी निधि द्विवेदी की पूरी टीम गैर कानूनी धंधा चलाने वालों के नाक में दम कर रखा है। अवैध धंधों के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी है। लॉटरी से लेकर ड्रग्स और गांजा जैसे गैरकानूनी धंधों का भंडाफोड़ हो रहा है। इसी बीच पुलिस को एक और बड़ी सफलता हाथ लगी है। एसपी निधि द्विवेदी को गुप्त सूचना मिलने के बाद नगर थाना क्षेत्र के पियादापुर में एक घर में छापेमारी कर गांजा के अवैध धंधे का पर्दाफाश किया है। नगर थाना प्रभारी प्रयाग दास ने अपनी टीम के साथ छापेमारी कर 726 ग्राम गांजा बरामद किया है। इस दौरान धंधा चलाने वाले मकान मालिक दुलाल रविदास को भी गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में एसपी निधि द्विवेदी ने रविवार को अपने कार्यालय कक्ष में प्रेस वार्ता में मीडिया कर्मियों से पूरी जानकारी साझा किया। एसपी ने बताया कि गुप्त सूचना मिल रही थी कि नगर थाना क्षेत्र में अवैध तरीके से गांजा का व्यापार किया जा रहा है। इस पर अंकुश लगाने के लिए छापेमारी दल का गठन किया गया। इस छापेमारी टीम में दंडाधिकारी के रूप में बीडीओ समीर अल्फ्रेड मुर्मू शामिल थे।

विज्ञापन

add

विज्ञापन

add

नगर थाना प्रभारी प्रयाग दास ने टीम का गठन कर अवैध गांजा की खरीद बिक्री और भंडारण करने वाले अपराध कर्मियों के विरुद्ध छापेमारी के लिए विशेष अभियान चलाया। एसपी ने बताया कि 25 जुलाई को विशेष अभियान में पियादापुर के बेलडांगा स्थित दुलाल रविदास नामक व्यक्ति के घर में गांजा के व्यापार की जानकारी मिली। इसके बाद टीम दुलाल रविदास के घर में छापेमारी कर 726 ग्राम गांजा बरामद किया गया।एसपी ने बताया कि गांजा के व्यापार में संलिप्त दुलाल रविदास को गिरफ्तार कर लिया गया। इस मामले में नगर थाना में कांड संख्या 203/2025 धारा 20 एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज किया गया है। एसपी ने बताया कि मामले का अनुसंधान जारी है। इस धंधे में गिरफ्तार दुलाल रविदास ने अपनी संलिप्तता को स्वीकार किया है। एसपी ने बताया कि गांजा के व्यापार में और भी कई लोगों के नाम सामने आ रहे हैं। जिनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। एसपी ने बताया कि छापेमारी में घर से दो इलेक्ट्रॉनिक वेट मशीन बरामद हुए हैं। इनमें एक छोटा और एक बड़ा इलेक्ट्रोनिक वेट मशीन शामिल है। इसके अलावा गांजा पैकिंग करने वाला प्लास्टिक का ढाई सौ ग्राम पैकेट बरामद हुआ है। जबकि 2920 रुपए नगद भी बरामद किए गए हैं। इस छापेमारी टीम में पुलिस अवर निरीक्षक राहुल गुप्ता, पुलिस अवर निरीक्षक विनोद कुमार, सहायक अवर निरीक्षक सनातन मांझी, सहायक अवर निरीक्षक सुशीला माड़ी, हवलदार रिंकू यादव एवं आरक्षी संख्या 182 गंगा सागर भी शामिल थे। प्रेस वार्ता में नगर थाना प्रभारी प्रयाग दास मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Recent Comments