Homeपाकुड़लायंस क्लब ने रक्तदान शिविर का किया आयोजन
Maqsood Alam
(News Head)

लायंस क्लब ने रक्तदान शिविर का किया आयोजन

Gunjan Saha
(Desk Head)

विज्ञापन

add

समाचार चक्र संवाददाता

पाकुड़ लायंस क्लब पाकुड़ ऑफ विशाल द्वारा मंगलवार को रक्त अधिकोष भवन में एक ब्लड डोनेशन कैम्प का आयोजन किया गया।

विज्ञापन

add

विज्ञापन

add

लायन डिस्ट्रिक्ट 322 ई के कार्यक्रम के तहत पूरे जिले में 5000 यूनिट ब्लड जमा करने की योजना है ताकि जरूरतमंद को ससमय रक्त मिले।

लायन्स क्लब के अध्यक्ष सुरेश बाकलीवाल ने जानकारी देते हुए बताया की पाकुड़ से 50 यूनिट ब्लड डोनेशन का लक्ष्य है। जिसमे आज 17 यूनिट रक्तदान किया गया है।

उन्होंने बताया कि लायंस क्लब प्रायः देशहित और समाजहित में कार्य करती है। निःशुल्क स्वास्थ्य जांच से लेकर ब्लड डोनेशन कैम्प, मरीजों के बीच फल वितरण कार्यक्रम, गरीबों में भोजन वितरण कार्यक्रम आयोजित किये जाते हैं।

मौके पर क्लब के पूर्व सचिव संजय विश्वास ने ब्लड डोनेट कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। रक्तदान शिविर में क्लब के अध्यक्ष सुरेश बाकलीवाल, सचिव प्रमोद डोकानिया, कोषाध्यक्ष संतोष केजरीवाल, पार्थो बनर्जी, सुशील शर्मा, निर्मल जैन, राजीव रंजन साहा आदि मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Recent Comments