Homeपाकुड़खनन विभाग 521.25 करोड़ के विरूद्ध 539.29 करोड़ का राजस्व वसूला, जो...
Maqsood Alam
(News Head)

खनन विभाग 521.25 करोड़ के विरूद्ध 539.29 करोड़ का राजस्व वसूला, जो लक्ष्य का 103.46 प्रतिशत है: डीएमओ

--वित्तीय वर्ष 2022-23 में खनन राजस्व वसूली में राज्य में पाकुड़ छठे स्थान पर रहा

Gunjan Saha
(Desk Head)

विज्ञापन

add

समाचार चक्र संवाददाता

पाकुड़ जिला खनन पदाधिकारी प्रदीप कुमार साह ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2022-23 में निर्धारित लक्ष्य 521.25 करोड़ के विरूद्ध 539.29 करोड़ का राजस्व की हुई वसूली,जो लक्ष्य का 103.46 प्रतिशत है। गत वित्तीय वर्ष 2021-22 की तुलना में 40.60 प्रतिशत अधिक वसूली हुई है। गत वित्तीय वर्ष 2021-22 में वार्षिक लक्ष्य 395.00 करोड़ रू० के विरूद्ध 383.55 करोड़ रू० की वसूली हुई थी।

विज्ञापन

add

विज्ञापन

add

जिला खनन पदाधिकारी ने कहा कि उपायुक्त द्वारा राजस्व संग्रह के लिए बैठकों में प्राप्त दिशा निर्देश के कारण लक्ष्य की प्राप्ति हो पाईं है। अवैध खनन, परिवहन पर रोक एवं चेकनाका संचालन में जिला, पुलिस प्रशासन का सहयोग अपेक्षित रहा। वित्तीय वर्ष 2022-23 में अवैध खनन, परिवहन, भण्डारण के मामले में कुल 118 प्राथमिकी दर्ज करायी गई है एवं 310 वाहनों को जप्त किया गया है। राज्य में खनन राजस्व वसूली में चाईबासा, धनबाद, चतरा, रामगढ़, बोकारो के बाद पाकुड़ छठें स्थान पर रहा। साहेबगंज के बाद पाकुड़ पत्थर (लघु खनिज) के समाहरण में राज्य में दूसरे स्थान पर रहा। पूरे राज्य में निर्धारित लक्ष्य 9680.00 करोड़ रू० के विरुद्ध 9787.40 करोड़ रू० (101.11 प्रतिशत) की वसूली हुई हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Recent Comments