Homeपाकुड़नॉर्थ ईस्ट के आठ राज्यों में भाजपा की सेवा पखवाड़ा का नेतृत्व...
Maqsood Alam
(News Head)

नॉर्थ ईस्ट के आठ राज्यों में भाजपा की सेवा पखवाड़ा का नेतृत्व करेंगी मिसफीका

Gunjan Saha
(Desk Head)

विज्ञापन

add

समाचार चक्र संवाददाता

पाकुड़। भारतीय जनता पार्टी के अल्पसंख्यक मोर्चा की राष्ट्रीय मंत्री डॉ मिसफीका हसन को बड़ी जिम्मेदारी मिली है। पार्टी ने उन्हें देश भर में 17 सितंबर से शुरू होकर 2 अक्टूबर तक चलने वाली सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के लिए नॉर्थ ईस्ट क्लस्टर इंचार्ज बनाया है। नॉर्थ ईस्ट क्लस्टर के आठ राज्यों में सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम का नेतृत्व करेंगी। इन आठ राज्यों में मेघालय, त्रिपुरा, असम, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम शामिल हैं। डॉ मिसफीका हसन ने बताया कि भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा की राष्ट्रीय मंत्री के रुप में मुझे नॉर्थ ईस्ट क्लस्टर इंचार्ज बनाया गया है। भाजपा आगामी 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक पूरे देश में सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम आयोजन करने जा रही है। इसी के तहत भाजपा राष्ट्रीय अल्पसंख्यक मोर्चा भी देश भर के सभी प्रदेशों में सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम आयोजन करने वाली है। अल्पसंख्यक मोर्चा राष्ट्रीय मंत्री डॉ मिसफीका हसन ने कहा कि 17 सितंबर को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का जन्म दिवस, 25 सितंबर को दीनदयाल उपाध्याय जी का जन्म दिवस एवं 2 अक्टूबर को गांधी जयंती मनाया जाएगा। इन अवसरों पर सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के तहत सभी जिलों में विभिन्न कल्याणकारी गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि रक्तदान शिविर, वृक्षारोपण, जलाशयों की सफाई, स्कूलों एवं अस्पतालों में स्वच्छता अभियान, निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाया जाएगा।

विज्ञापन

add

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Recent Comments