Homeपाकुड़विधायक व कांग्रेस प्रदेश महासचिव ने गुरुजी के निधन पर जताया शोक
Maqsood Alam
(News Head)

विधायक व कांग्रेस प्रदेश महासचिव ने गुरुजी के निधन पर जताया शोक

Gunjan Saha
(Desk Head)

विज्ञापन

add

समाचार चक्र संवाददाता

पाकुड़। झारखंड आंदोलनकारी एवं झारखंड मुक्ति मोर्चा के संस्थापक शिबू सोरेन के निधन पर पाकुड़ विधानसभा की विधायक निसात आलम एवं कांग्रेस प्रदेश महासचिव तनवीर आलम ने गहरी संवेदना व्यक्त किया है। निसात आलम ने कहा है कि आदरणीय गुरु जी का पूरा जीवन संघर्ष भरा रहा। उनका निधन झारखंड ही नहीं, पूरे देश के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने कहा कि झारखंड अलग राज्य गठन से लेकर राज्य के निर्माण में गुरु जी के योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा। कांग्रेस प्रदेश महासचिव तनवीर आलम ने कहा है कि आज दिशोम गुरु आदरणीय शिबू सोरेन जी के निधन का दुखद खबर सुबह प्राप्त हुआ। मैं व्यक्तिगत रूप से काफी आहत हूं। पूरे झारखंड वासी आहत है। उन्होंने कहा कि झारखंड अलग राज्य बनाने में आदरणीय शिबू सोरेन जी का अहम योगदान रहा है। ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि उनकी आत्मा को शांति मिले और शोकाकुल परिवार को सहन शक्ति प्रदान करें।

विज्ञापन

add

विज्ञापन

add

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Recent Comments