Homeपाकुड़बिजली की समस्या को ले जेवीवीएनएल अध्यक्ष से मिली विधायक निसात आलम
Maqsood Alam
(News Head)

बिजली की समस्या को ले जेवीवीएनएल अध्यक्ष से मिली विधायक निसात आलम

Gunjan Saha
(Desk Head)

विज्ञापन

add

समाचार चक्र संवाददाता

पाकुड़। पाकुड़ विधानसभा की विधायक निसात आलम ने भीषण गर्मी में बिजली की लचर स्थिति की शिकायतों को गंभीरता से लिया है। उन्होंने क्षेत्र की जनता को राहत दिलाने के लिए पहल शुरू कर दी है। निसात आलम ने बुधवार को झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड के अध्यक्ष सह मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव अविनाश कुमार से रांची में मुलाकात की है। उन्होंने मुलाकात के दौरान पाकुड़ में बिजली आपूर्ति की बदतर स्थिति से अवगत कराया है। इस मौके पर विधायक निसात आलम के साथ उनके पुत्र कांग्रेस प्रदेश महासचिव तनवीर आलम भी मौजूद थे। इस संबंध में जानकारी दी गई कि विधायक निसात आलम और कांग्रेस प्रदेश महासचिव तनवीर आलम ने प्रधान सचिव अविनाश कुमार से मुलाकात कर बिजली आपूर्ति में सुधार की मांग की है। विधायक निसात आलम ने कहा है कि पाकुड़ में बिजली की जो स्थिति है, उससे अवगत कराया गया है। विधायक निसात आलम ने कहा है कि गर्मी का मौसम है और बिजली की स्थिति काफी खराब हो गई है। पाकुड़ में नियमित बिजली आपूर्ति के लिए जितनी मेगावाट बिजली की आवश्यकता है, उतनी नहीं मिल रही है। जिस वजह से बिजली आपूर्ति में परेशानियां आ रही है। लोड सेटिंग के आधार पर बिजली की आपूर्ति की जाती है। मुझे लगातार शिकायतें मिल रही थी कि घंटों बिजली गायब हो जाती है। लगातार कट-कट के बिजली आपूर्ति की जा रही है। जिससे गर्मी में हालत खराब हो रही है। लोगों को रात्रि में ज्यादा परेशानी हो रही है। लगभग सभी फीडर में बिजली की आपूर्ति बाधित हो रही है। शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए मैंने झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड के अध्यक्ष अविनाश कुमार से मुलाकात की है। उन्होंने बिजली विभाग के अधिकारियों को दूरभाष पर बिजली आपूर्ति में सुधार करने का निर्देश दिया है। आवश्यकता के अनुसार पावर उपलब्ध कराने को कहा है। उम्मीद है पाकुड़ की जनता को नियमित रूप से बिजली मिलना शुरू हो जाएगा।

विज्ञापन

add

विज्ञापन

add

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Recent Comments