Homeपाकुड़सांसद ने गांवों का दौरा कर सुनी समस्या, अधिकारियों को त्वरित निष्पादन...
Maqsood Alam
(News Head)

सांसद ने गांवों का दौरा कर सुनी समस्या, अधिकारियों को त्वरित निष्पादन का दिया निर्देश

Gunjan Saha
(Desk Head)

विज्ञापन

add

समाचार चक्र संवाददाता

पाकुड़। राजमहल लोकसभा क्षेत्र के सांसद विजय हांसदा ने पाकुड़िया प्रखंड के खजुरडंगाल पंचायत के दुर्गापूर एवं पातपहाड़ी गांव, महुलपहाड़ी पंचायत के बथानपहाड़ी एवं महुलपहाड़ी गांव, बासेतकुंडी पंचायत के लखीपोखर व ढोलकट्टा गांव, लागडुम पंचायत के तलवा व छोटा बरमसिया गांव का दौरा किया। इस दौरान झामुमो जिलाध्यक्ष अजीजुल इस्लाम, जिला उपाध्यक्ष हरिवंश चौबे तथा सांसद प्रतिनिधि श्याम यादव मौजूद थे। ग्रामीणों ने सांसद विजय हांसदा का भव्य स्वागत किया। ग्रामीणों ने सांसद विजय हांसदा को आवास, पेयजल, सड़क, बिजली, पेंशन एवं स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से अवगत कराया। सांसद विजय हांसदा ने त्वरित कार्रवाई करते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया। पेयजल की समस्या के समाधान हेतू जल्द ही डीप बोरिंग करवाने का आश्वासन दिया। सांसद विजय हांसदा एवं झामुमो जिलाध्यक्ष अजीजुल इस्लाम ने ग्रामीणों को आगामी दिनों में होनेवाली मतदाता पुनरीक्षण कार्य की जानकारी देते हुए कहा कि किसी भी प्रकार असुविधा होने पर पार्टी के द्वारा नियुक्त बीएलए की सहायता लेने व पार्टी के प्रखंड व जिला स्तरीय पदाधिकारियों सूचित करने का निर्देश दिया। क्षेत्र की समस्याओं को सुनने के पश्चात सांसद विजय हांसदा ने लागडुम पंचायत के तलवा व छोटा बरमसिया गांव मे डीएमएफटी मद से स्वीकृत दो सड़को के निर्माण कार्य का शिलान्यास नारियल फोड़कर व फीता काटकर किया। साथ ही संवेदक को गुणवत्तापूर्ण तरीके से निर्धारित समय पर सड़क निर्माण कार्य पूर्ण करने निर्देश दिया। मौके पर जिला संगठन सचिव मुनीराम मरांडी, जिला परिषद अध्यक्षा जुली ख्रिस्टमुनी हेंब्रम, पाकुड़िया प्रखंड अध्यक्ष मोतीलाल हंसदा, प्रखंड सचिव मईनुद्दीन अंसारी, अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष सगीर अंसारी, युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष छोटू भगत, महिला मोर्चा की प्रखंड अध्यक्ष सुभाषिनी मुर्मू, सचिव सिलवंती मुर्मू, विश्वजीत दास,प्रखंड कोषाध्यक्ष कालिदास टूडू, युवा अध्यक्ष मैनेजर हेम्ब्रम, युवा सचिव निगार अंसारी, राजू चौबे, मोईन आलम, पूर्व मुखिया जुगनू हांसदा, दिनेश सोरेन, बिसनाथ मुर्मू, महुलपहाड़ी के उपमुखिया जीवन मरांडी, मंटू मरांडी, अख्तर आलम सहित अन्य वरिष्ठ कार्यकर्ता मौजूद थे।

विज्ञापन

add

विज्ञापन

add

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Recent Comments