Homeपाकुड़मुखिया ने व्यक्तिगत फंड से 550 गरीबों में बांटें गर्म वस्त्र
Maqsood Alam
(News Head)

मुखिया ने व्यक्तिगत फंड से 550 गरीबों में बांटें गर्म वस्त्र

Gunjan Saha
(Desk Head)

विज्ञापन

add

समाचार चक्र संवाददाता

पाकुड़। सदर प्रखंड अंतर्गत मनीरामपुर पंचायत के मुखिया मजिबूर रहमान ने अपने व्यक्तिगत फंड से करीब 550 जरूरतमंद एवं असहाय गरीबों के बीच गर्म वस्त्र का वितरण किया। मुखिया ने बढ़ती ठंड से असहाय लोगों को हो रही परेशानी को देखते हुए चादर का वितरण किया। उन्होंने बताया कि मैं हमेशा से गरीब और असहाय लोगों को गर्म वस्त्र का वितरण करता रहा हूं। इस साल भी कड़ाके की ठंड को देखते हुए चादर का वितरण किया। पंचायत के लगभग 550 जरूरतमंद लोगों को चादर दिया गया। उन्होंने बताया कि मैं अपने व्यक्तिगत फंड से गरीबों को चादर दिया। अगर जरूरत पड़ी तो और भी लोगों को चादर दिया जाएगा। मुखिया मजिबूर रहमान ने बताया कि इस कड़ाके की ठंड में पंचायत के गरीब और असहाय लोगों को थोड़ी सी राहत दिलाने का प्रयास किया गया। इस ठंड में वैसे लोग, जिनके पास गर्म कपड़े खरीदने के पैसे नहीं है और रात को ठंड के चलते नींद भी नहीं ले पाते हैं, उन्हीं लोगों को मदद पहुंचाने के उद्देश्य से मैं हमेशा कुछ ना कुछ गर्म वस्त्र के रूप में देने का प्रयास करता हूं। आगे भी यह सिलसिला जारी रहेगा। इस मौके पर खुर्शीद शेख, जोहर आलम सहित अन्य लोग मौजूद थे।

विज्ञापन

add

विज्ञापन

add

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Recent Comments