Homeपाकुड़पाकुड़ में कांग्रेस की संविधान बचाओ रैली स्थगित, जल्द तय होगी नई...
Maqsood Alam
(News Head)

पाकुड़ में कांग्रेस की संविधान बचाओ रैली स्थगित, जल्द तय होगी नई तिथि

Gunjan Saha
(Desk Head)

विज्ञापन

add

समाचार चक्र संवाददाता

पाकुड़। पाकुड़ में कांग्रेस की 28 जून को आयोजित होने वाली संविधान बचाओ रैली का आयोजन सह समापन कार्यक्रम अपरिहार्य कारणों से स्थगित हो गया है। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश प्रभारी के रिजु एवं प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश सहित प्रदेश स्तर के कई दिग्गज नेता शिरकत करने वाले थे। अगली तिथि जल्द तय होगी और संविधान बचाओ रैली का भव्य आयोजन होगा। इसकी जानकारी शुक्रवार को सर्किट हाउस में कांग्रेस के द्वारा आयोजित प्रेस वार्ता में दी गई। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मीडिया विभाग के अध्यक्ष सतीश पॉल मंजनी ने सोशल मीडिया विभाग के अध्यक्ष गजेंद्र सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष सुल्तान अहमद खान एवं प्रदेश महासचिव तनवीर आलम की मौजूदगी में मीडिया कर्मियों को दी। इस दौरान कांग्रेस पाकुड़ जिला अध्यक्ष श्रीकुमार सरकार एवं साहिबगंज जिले से वरिष्ठ कांग्रेसी अशोक दास भी मौजूद थे। प्रदेश कांग्रेस मीडिया विभाग के अध्यक्ष सतीश पॉल मंजनी ने कहा कि पाकुड़ में शनिवार को आयोजित होने वाली संविधान बचाओ रैली की भव्य तैयारियां चल रही थी। तैयारी लगभग पूरी भी हो चुकी थी। लेकिन हमें खेद के साथ कहना पड़ रहा है कि शनिवार का यह कार्यक्रम विशेष कारणों से स्थगित हो गया है। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश जी और प्रभारी के रिजु जी खास तौर पर शिरकत करने वाले थे। लेकिन आज शुक्रवार को देवघर में एक कार्यक्रम में शामिल होने के बाद झारखंड कांग्रेस प्रभारी के रिजू जी एवं प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश जी देवघर से दिल्ली के लिए प्रस्थान कर रहे हैं। दिल्ली में दिशोम गुरु पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन जी के स्वास्थ्य लाभ की जानकारी लेने जा रहे हैं। जिस वजह से पाकुड़ में आयोजित कार्यक्रम में शामिल नहीं हो पाएंगे। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम पाकुड़ में ही और भी भव्य तरीके से आयोजित किया जाएगा। इसके लिए जल्द ही तिथि निर्धारित की जाएगी। उन्होंने कहा कि जिस जोश के साथ पाकुड़ के कांग्रेस कार्यकर्ता कार्यक्रम के आयोजन में जुटे थे, उन्हें बीच में और ज्यादा समय मिलेगा। इससे उन्हें कार्यक्रम को और भी भव्य तरीके से आयोजित करने में समय मिलेगा।

विज्ञापन

add

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Recent Comments