Homeपाकुड़नव‌ विवाहिता ने बंगाल में ब्रिज से कुदकर की खुदकुशी की कोशिश
Maqsood Alam
(News Head)

नव‌ विवाहिता ने बंगाल में ब्रिज से कुदकर की खुदकुशी की कोशिश

Gunjan Saha
(Desk Head)

विज्ञापन

add

अबुल काशिम@समाचार चक्र

पाकुड़। पाकुड़ की एक नव विवाहिता ने गुरुवार को सीमा से सटे बंगाल के चांदपुर पुठिमारी ब्रिज से फीडर कैनाल में कुदकर खुदकुशी की कोशिश की। मौजूद स्थानीय लोगों की तत्परता से विवाहिता की जान बच गई। घटना की सूचना मिलने पर बंगाल की पुलिस मौके पर पहुंची और विवाहित का स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र में इलाज कराया। फिलवक्त उसकी हालात ठीक-ठाक है। इलाज के बाद पुलिस ने उसे अपनी कस्टडी में रखा था। परिजनों के पहुंचने पर पुलिस ने उसे परिजनों को सौंप दिया। महिला की पहचान पाकुड़ मुफस्सिल थाना क्षेत्र के इलामी हिंदू टोला के रहने वाले उत्तम दास की पुत्री के रूप में हुई हैं। उसकी शादी सितेशनगर गांव में हुई थी। आत्महत्या की कोशिश के पीछे करणों का पता नहीं चल पाया है। हालांकि घटना के पीछे घरेलू विवाद भी बताया जा रहा है। मिली जानकारी के मुताबिक महिला सुबह-सुबह घर से निकली थी। पुठीमारी चांदपुर ब्रिज पहुंचकर सीधे कैनाल में छलांग लगा दी। इस दौरान ब्रिज में दो टोटो वाले बैठे हुए थे। दोनों की नजर महिला की गतिविधि पर पड़ने पर नीचे नांव चला रहे एक व्यक्ति को आवाज दिया। महिला के छलांग लगाने की बात कहते हुए उसे बचाने के लिए आवाज दी। नांव चालक ने तत्परता दिखाते हुए महिला को पानी से निकाला और फिर नांव के सहारे किनारे तक लाया। इस दौरान आसपास के लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। लोगों ने पुलिस को घटना की सूचना दी। इसके बाद बंगाल पुलिस मौके पर पहुंची और महिला को इलाज के लिए स्वास्थ्य केंद्र ले गई। इलाज के बाद पुलिस उसे थाना लेकर गई। पुलिस ने परिजनों के पहुंचने पर महिला को सौंप दिया।

विज्ञापन

add

विज्ञापन

add

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Recent Comments