Homeपाकुड़राहुल गाँधी के 55 वीं जन्मदिन पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंक काटकर...
Maqsood Alam
(News Head)

राहुल गाँधी के 55 वीं जन्मदिन पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंक काटकर मनाया जश्न

राहुल गाँधी का जीवन संघर्ष और समर्पण का रहा है

Gunjan Saha
(Desk Head)

विज्ञापन

add

समाचार चक्र संवाददाता

पाकुड़ -प्रखंड कांग्रेस कमिटी पाकुड़िया की ओर से लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का 55वां जन्मदिन पूरे उत्साह और सामाजिक सेवा के साथ मनाया। इस अवसर पर एक सादे कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उसमें केक काटकर राहुल गांधी के दीर्घायु और सशक्त नेतृत्व की कामना की गई।जिला कांग्रेस महासचिव उपेंद्र कुमार सिंह ने केक काट कार्यकर्ताओं को मिठाई खिलाई।इधर अल्पसंख्यक जिला अध्यक्ष शाहीन प्रवेज के नेतृत्व में राहुल गाँधी के जन्मदिन पर पौधोंरोपण किया है.

विज्ञापन

add

समाज सेवा के रूप में मनाया जन्मदिन–

जिला महासचिव उपेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि राहुल गांधी भारत की राजनीति में सत्य,करुणा और संविधान की रक्षा के प्रतीक हैं। उनकी सोच युवा भारत को दिशा देती है, उनके नेतृत्व में देश में लोकतांत्रिक मूल्यों की नई ऊर्जा दिखाई दे रही है। राहुल गांधी के जन्मदिवस को समाज सेवा के रूप में मनाते हुए। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी हमेशा समाज के अंतिम व्यक्ति की चिंता करते हैं।

राहुल का जीवन संघर्ष,समर्पण का रहा

उन्हीं के विचारों से प्रेरित हो कांग्रेस कार्यकर्ता उनके जन्मदिन को सेवा दिवस के रूप में मनाते हैं। उन्होंने आगे कहा कि राहुल का जीवन संघर्ष,समर्पण और समाज के प्रति सेवा भावना का उदाहरण है। उनके आदर्शों को अपनाकर ही कांग्रेस कार्यकर्ता जनसेवा में जुटे हैं.उन्होंने कहा कि जिलेभर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इस दिन को सेवा भाव से मनाया है।वहीं कार्यकर्ताओं ने वृक्षारोपण करने का संकल्प लिया. कहा सभी कांग्रेस कार्यकर्ता पौधा लगाएंगे.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Recent Comments