Homeपाकुड़भतीजी की शादी का खर्च को लेकर भाई-भाई में लड़ाई, एक की...
Maqsood Alam
(News Head)

भतीजी की शादी का खर्च को लेकर भाई-भाई में लड़ाई, एक की मौत

समाचार चक्र की खबरें अब Google news पर

क्लिक करें
Gunjan Saha
(Desk Head)

समाचार चक्र संवाददाता

पाकुड़-मुफ्फसिल थाना क्षेत्र अंतर्गत ईलामी गांव में भतीजी की शादी का खर्च को लेकर उत्पन्न विवाद में भाई-भाई में लड़ाई हो गई। जिसमें एक भाई की मौत हो गई। घटना सोमवार की रात करीब 10:00 बजे की है। पुलिस घटना की जांच कर रही है। घटना को जानबूझ कर अंजाम दिया गया है या फिर चूक हुई है, इसकी गहराई से जांच की जा रही है। मिली जानकारी के मुताबिक छह भाईयों में एक भाई तारानगर के मदरसा के पास घर बनाकर रह रहे हैं। उन्हीं की बेटी की गत रविवार को शादी हुई थी। घर में शादी की खुशियों के बीच ईलामी में रहने वाले अन्य पांच भाईयों में भतीजी की शादी का खर्च को लेकर सोमवार की रात करीब 10:00 बजे विवाद शुरू हो गया। एक-दूसरे में बहसबाजी के साथ बात हाथापाई तक आ गया। इसी दौरान धक्का-मुक्की होने लगा। इस बीच एक भाई जैकुल शेख गिरकर घायल हो गया। इसके बाद ईलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल में इलाज के दौरान ही उसी रात मौत हो गई। जिसके बाद परिजन उसे घर लेकर आ गए। पुलिस को सूचना मिलने पर एसआई अनंत कुमार दलबल के साथ मृतक के घर पहुंचे। उन्होंने परिजनों से घटना की जानकारी ली। मृतक जैकुल शेख की पत्नी रशीदा बीवी से भी जानकारी ली। पुलिस ने घटना को लेकर पत्नी का बयान दर्ज किया। इसके बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सोनाजोड़ी सदर अस्पताल ले गए। पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया। घटना को लेकर पुलिस जांच में जुटी है। घटना को लेकर मुखिया अब्दुस समद भी मृतक के घर पहुंचे थे। उन्होंने पुलिस को जांच में हर संभव सहयोग किया। मुखिया अब्दुस समद पोस्टमार्टम के वक्त भी अस्पताल में मौजूद थे। इधर घटना की खबर गांव में फैलते ही लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। वहीं मृतक की पत्नी और बच्चों का रो-रो कर बुरा हाल था। मृतक जैकुल शेख अपने पीछे पांच बच्चों को छोड़ गया है। एसआई अनंत कुमार ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Recent Comments