विज्ञापन
ललन झा@समाचार चक्र
अमड़ापाड़ा। पचुआड़ा नार्थ कोल ब्लॉक परियोजना में विस्थापित और प्रभावित लोगों के लिए बनी अनुश्रवण एवं नियंत्रण कार्य समिति ने कोयला उत्खनन और परिवहन कार्य को अनिश्चतकाल के लिए बंद करा दिया है। समिति का यह पूर्व घोषित कार्यक्रम है। सोमवार को सार प्रोजेक्ट के गेट नम्बर एक के बगल में बड़ी संख्या में महिला व पुरुष शांतिपूर्ण धरने पर बैठ गए हैं। इससे पहले समिति ने इस बेमियादी बन्दी को लेकर बीते 28 फरवरी को ही डीसी, एसपी, एसडीएम सहित स्थानीय प्रशासन को भी लिखित सूचना दे दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रामीणों की मांग
परियोजना क्षेत्र के लिए कार्य कर रही अनुश्रवण एवं नियंत्रण कार्य समिति ने कोल ब्लॉक प्रबंधन के समक्ष जिन मांगों को रखा है उनमें से मुख्य रूप से विशनपुर मौजा में हो चुके उत्खनन कार्य वाले जमीन का समतलीकरण, सुविधायुक्त अस्पताल, बेहतर शिक्षा के लिए प्लस टू स्कूल व दक्ष कामगार हेतु प्रशिक्षण की व्यवस्था, योग्यता आधारित नियोजन, नौकरी में अधिकतम वेतनमान शामिल हैं।
ये थे मौजूद
इस बेमियादी बंदी के दौरान धरनास्थल पर ग्रामीण भुनेश्वर टुडू, वकील बेसरा, महातन टुडू, आंद्रियास मूर्मू, प्रधान सोरेन, सोम हेंब्रम, शिवधन हेंब्रम, सुनिता हेम्ब्रम, सोनामुनी सोरेन, मंटू बेसरा, श्रीफूल मरांडी, लिट्टीपाड़ा के ग्राम प्रधान शिव बेसरा,सिंगदेहरी ग्राम प्रधान मांझी टुडू, डांगापाड़ा, ग्राम प्रधान राईसेन टुडू, सकलमा ग्राम प्रधान सोमाई हेम्ब्रम,
विशनपुर ग्राम प्रधान उमेश हेम्ब्रम, धमनीचुआं ग्राम प्रधान कार्तीक पहाडिया सहित बड़ी संख्या में महिला व पुरूष मौजूद थे।

