Homeपाकुड़पाकुड़ के शिक्षक आनंद कुमार भगत को मुंबई में भारतीय शिक्षा पद्मभूषण...
Maqsood Alam
(News Head)

पाकुड़ के शिक्षक आनंद कुमार भगत को मुंबई में भारतीय शिक्षा पद्मभूषण पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा

2 जुलाई को मुम्बई में इसरो से रजिस्टर्ड आईडीवाईएम संस्था द्वारा भारत के 75 प्रधानाचार्यों एवं 60 शिक्षको को किया जाएगा सम्मानित

Gunjan Saha
(Desk Head)

विज्ञापन

add

समाचार चक्र संवाददाता

पाकुड़ इग्नाइटिन ड्रीम्स ऑफ यंग माइंड फाउंडेशन द्वारा भारत के 75 प्राचार्यों को डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम शिक्षा सर्वोच्च सम्मान एवं भारतीय शिक्षा पद्मभूषण पुरस्कार 2023 से सम्मानित किया जाएगा।

विज्ञापन

add

विज्ञापन

add

उक्त सम्मान से पाकुड़ जिले के हिरणपुर प्रखंड के उत्क्रमित उच्च विद्यालय डांगापाड़ा में कार्यरत सहायक शिक्षक आनन्द कुमार भगत को भी सम्मानित किया जाना है। आनन्द को इसकी जानकारी संस्था के निदेशक ई रविशंकर ने ईमेल के माध्यम से दी है। पाकुड़ के यंग एडुकेशनिस्ट आनन्द कुमार भगत को कई शिक्षाविदों ने बधाई दी है।

विदित हो कि इगनाइटिन ड्रीम्स ऑफ यंग माइंड फाउंडेशन भारत सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त संस्थान है। दिन प्रतिदिन कुछ नया कार्य देशभर में कर रही, संस्था इसरो की रजिस्टर स्पेस ट्यूटर भी है। देश के पीएम मोदी के सपनों को पूरा करने के उद्देश्य से यह संस्था दिन-प्रतिदिन नए-नए कार्य करने में लगी है। आजादी के अमृत काल के 75वें वर्ष से प्रेरित होकर अपने इस कार्यक्रम में उन्होंने भारत के महान प्रधानाचार्य को सम्मानित करने के लिए 75 प्रधानाध्यापक एवं 60 शिक्षको को चुना है। उक्त समारोह में देश के सभी राज्यों के प्राचार्यों एवं शिक्षको को सम्मानित किया जाना है।

इगनाइटिन ड्रीम्स ऑफ यंग माइंड फाउंडेशन संस्था की बात करें तो ये 195 देशों में काम करती है 70 देशों में स्पेस प्रोग्राम भी करवा चुकी है। अब तक ये संस्था 1,50000 से ज्यादा बच्चों को ट्रेनिंग दे चुकी है, इन्होंने अपने कार्य को आगे बढ़ाते हुए 10,000 से अधिक लोगों को अब तक सम्मानित भी किए हैं एवं 70000 से अधिक लोगों को सर्टिफिकेट कोर्स करा चुकी है। यह संस्था प्रधानमंत्री के सपनों को उड़ान भरने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दे रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Recent Comments