Homeपाकुड़पाकुड़ के हाईवा खलासी की बंगाल में सड़क हादसे में दर्दनाक मौत
Maqsood Alam
(News Head)

पाकुड़ के हाईवा खलासी की बंगाल में सड़क हादसे में दर्दनाक मौत

Gunjan Saha
(Desk Head)

विज्ञापन

add

समाचार चक्र संवाददाता

पाकुड़। पश्चिम बंगाल के मालदा जिले में शनिवार को सड़क हादसे में पाकुड़ के रहने वाले एक हाईवा के खलासी की दर्दनाक मौत हो गई। ईशाकपुर रेलवे फाटक के पास चापाडांगा गांव के रहने वाले 40 वर्षीय कमरुल शेख मालदा जिले के आलमपुर में हादसे का शिकार हो गया। कमरुल शेख की दर्दनाक मौत से परिवार में मातम पसरा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। मृतक कमरुल शेख अपने पीछे पत्नी और छह छोटे-छोटे बच्चों को छोड़ गया है। घटना शनिवार सुबह करीब 6:00 बजे के आसपास का बताया जा रहा है। यह घटना दो वाहनों के टकराव से होने की बात कही जा रही है। पश्चिम बंगाल की स्थानीय पुलिस ने घटनास्थल पर जाकर मृतक खलासी कमरुल शेख के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। इसके बाद कागजी कार्रवाई पूरी कर परिजनों को सौंप दिया। परिजन एंबुलेंस से शव को घर लेकर आए। शव पहुंचते ही माहौल पूरी तरह गमगीन हो गया। पत्नी और बच्चों को ग्रामीण ढांढस बंधा रहे थे। इधर शव को घर पहुंचाने में ऑल राइट्स मजदूर ड्राइवर एसोसिएशन ने महती भूमिका निभाई। एसोसिएशन के अध्यक्ष जर्जिस शेख ने कहा कि मृतक कमरुल शेख खलासी का काम करता था और एसोसिएशन से जुड़ा भी नहीं था। फिर भी एसोसिएशन ने मदद पहुंचाया। आगे हम लोग मृतक के आश्रितों को आर्थिक मदद करेंगे। एसोसिएशन हमेशा चालक या खलासी भाइयों के साथ उनके सुख-दुख में खड़ा है। एसोसिएशन को पीड़ित परिवार के प्रति सहानुभूति है। परिवार को जो भी संभव होगा, जरुर मदद पहुंचाएंगे।

विज्ञापन

add

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Recent Comments