Homeपाकुड़पाकुड़ डीसी की बनाई फेक व्हाट्सएप आईडी,जांच में जुटी पुलिस
Maqsood Alam
(News Head)

पाकुड़ डीसी की बनाई फेक व्हाट्सएप आईडी,जांच में जुटी पुलिस

Gunjan Saha
(Desk Head)

विज्ञापन

add

समाचार चक्र संवाददाता

पाकुड़-उपायुक्त मृत्युंजय कुमार बरणवाल के नाम पर तस्वीर वाली फेक व्हाट्सएप आईडी बनाकर जिले के अन्य अधिकारियों से राशि की मांग करने का मामला प्रकाश में आया है।अपराधियों द्वारा उपायुक्त की आइडी से जिले के अधिकारियों से उपहार भी मांगे जा रहे हैं। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।साइबर अपराधियों द्वारा जिले के कई अन्य गणमान्य लोगों से भी संपर्क करने की कोशिश की जा रही है। इन तमाम बातों की पुष्टि आधिकारिक रूप से उपायुक्त कार्यालय से की गयी है।फेक व्हाट्सएप आईडी का नंबर 8908296741 है और इसी नंबर से साइबर अपराधियों द्वारा अधिकारीयों या अन्य लोगों से संपर्क किया जा रहा हैं।इस संबंध में जिला के उपायुक्त ने अपने अधिकारियों, शुभचिंतकों व आमजनों से अपील की है कि अगर इस व्हाट्सएप नंबर या किसी भी अन्य नंबर व अन्य किसी भी अनाधिकृत सोशल मीडिया के माध्यम द्वारा आपसे संपर्क किया जाता है,तो उनके झांसे में न आए और किसी भी प्रकार की कोई भी वार्तालाप न करें। इससे आपको वित्तीय जोखिम का सामना करना पड़ सकता है। उन्होंने कहा कि प्रशासन द्वारा इस मामले की विधिवत सूचना पुलिस अधीक्षक, पाकुड़ को उपलब्ध करवाई गई है। पुलिस भी इस मामले की तफ्तीश में जुट गई है।

विज्ञापन

add

विज्ञापन

add

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Recent Comments