Homeपाकुड़पुलिस अधिकारी पेट्रोलिंग के दौरान क्यूआर कॉड का करेंगे स्कैनिंग: एसपी
Maqsood Alam
(News Head)

पुलिस अधिकारी पेट्रोलिंग के दौरान क्यूआर कॉड का करेंगे स्कैनिंग: एसपी

शहर के संवेदनशील स्थानों पर लगाए गए हैं क्यूआर कोड-एसपी

Gunjan Saha
(Desk Head)

विज्ञापन

add

समाचार चक्र संवाददाता

पाकुड़ । जिले के पुलिस कप्तान हृदीप पी जनार्दनन ने मासिक अपराध गोष्ठी समीक्षा बैठक की। बैठक में विगत बैठक की बिंदुवार समीक्षा की गई और सभी ओपी और थाना प्रभारी को निम्नांकित आदेश दिए गए। बैठक पुलिस कप्तान ने आगामी ईद उल फितर का त्यौहार के मद्देनजर शांति समिति की बैठक हर हाल में करने, धार्मिक स्थलों की निगरानी रखने एवं दिवा/रात्रि गश्ती को नियमित रूप से भ्रमणशील रहने का निर्देश दिया। एसपी ने थाना में उपलब्ध कराए गए सड़क सुरक्षा से सम्बन्धित उपकरणों को उपयोग कर सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने का निर्देश थानेदारों को दिए।

विज्ञापन

add

विज्ञापन

add

उन्होंने थाना क्षेत्र के स्कूल, कॉलेज एवं गांव में आयोजित जन सहयोग समिति में सड़क सुरक्षा, साइबर क्राइम, मानव तस्करी, बाल विवाह तथा नशा पान से होने वाले क्षति के संबंध में जागरूक करने एवं आम जनता से बेहतर समन्वय स्थापित करने का निर्देश दिया गया। सभी थाना के संवेदनशील स्थानों पर क्यूआर पेट्रोलिंग के माध्यम से निगरानी हेतु बार कोड लगाया गया है। पेट्रोलिंग के दौरान क्यूआर कॉड का स्कैनिंग करने हेतु सभी को निर्देश किया गया।

मासिक अपराध गोष्ठी करते हुए एस. पी. हृदीप पी जनार्दनन, फोटो- समाचार चक्र
मासिक अपराध गोष्ठी करते हुए एस. पी. हृदीप पी जनार्दनन, फोटो- समाचार चक्र

एसपी ने परिवाद पत्र, पासपोर्ट, चरित्र सत्यापन एवं आर. टी. आई. से सम्बन्धित लंबित मामलों का निष्पादन निर्धारित समय में करने का निर्देश दिया गया। लूट, डकैती, चोरी, गृहभेदन, मोटर साइकिल चोरी जैसे महत्वपूर्ण घटनाओं पर रोक लगाने एवं कांडो का उद्भेदन करने के लिए सभी थाना प्रभारी को निर्देश दिया गया।

एसपी ने अवैध कोयला, पत्थर, बालु के परिवहन, भंडारण पर पूर्णतः रोक लगाने एवं उक्त अवैध कार्यों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध सख्ती से विधि सम्मत करवाई हेतु सभी को निर्देशित किया गया। पीसीआर कांड से सम्बन्धित प्राप्त प्रतिवेदन के समीक्षा,जांचोपरांत उचित धारा लगाकर कांड दर्ज करने हेतु निर्देशित किया गया।थाना में आने वाले शिकायतकर्ता से प्राप्त आवेदन की त्वरित जांच कर कार्रवाई करने एवं शिकायतकर्ता को अनावश्यक परेशान नहीं करने के लिए निर्देश किया गया। लंबित पर्यवेक्षण, कांडो के निष्पादन एवं निष्पादित कांडो में ससमय चार्जशीट समर्पित करने के लिए थानेदार को निर्देशित किया गया।

इसे भी पढ़े-

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Recent Comments