समाचार चक्र संवाददाता
विज्ञापन
पाकुड़। मुफस्सिल थाना प्रभारी गौरव कुमार ने ठंड से ठिठुरते गरीब परिवारों को कंबल ओढ़ाकर मानवता दिखाई है। उन्होंने बेलपोखर गांव में बेवा कॉलोनी में रहने वाले असहाय परिवारों के बीच कंबल का वितरण कर ठंड से राहत दिलाई है। इस दौरान तकरीबन 60 परिवारों को कंबल उपलब्ध कराया गया है। थाना प्रभारी गौरव कुमार ने कड़ाके की ठंड और कनकनी को देखते हुए यह प्रशंसनीय कदम उठाया है। थाना प्रभारी के इस नेक कार्य की भूरी भूरी प्रशंसा हो रही है। लोगों का कहना है कि सरकारी पद पर रहते अपनी ड्यूटी को निभाना और इसके साथ-साथ सामाजिक दायित्वों को निभाने वाले ऐसे पुलिस अधिकारी समाज के लिए एक मिसाल है। इधर कंबल पाने वाले परिवारों ने भी थाना प्रभारी गौरव कुमार का आभार व्यक्त किया है।
विज्ञापन




