Homeपाकुड़पाकुड़ में झारखंड राज्य खुला विश्वविद्यालय के स्टडी सेंटर खोलने के लिए...
Maqsood Alam
(News Head)

पाकुड़ में झारखंड राज्य खुला विश्वविद्यालय के स्टडी सेंटर खोलने के लिए अपनी सहमति दी है: प्रोफेसर उमेश कुमार

झारखंड राज्य खुला विश्व विद्यालय स्टडी सेंटर वेरिफिकेशन कार्यक्रम का हुआ आयोजन

Gunjan Saha
(Desk Head)

विज्ञापन

add

समाचार चक्र संवाददाता

पाकुड़ । रॉयल रेसिडेंसी होटल में झारखंड राज्य खुला विश्व विद्यालय स्टडी सेंटर के वेरिफिकेशन कार्यक्रम किया गया। जिसमें झारखंड राज्य खुला विश्व विद्यालय के चीफ कॉडिंनेटर प्रोफेसर उमेश कुमार तथा कोर्डिनेटर डॉक्टर परमहंस प्रताप सिंह विजिटिंग ऑफिसर के तौर पर आये। साथ ही राष्ट्रीय सुरक्षा मिशन संस्था की सचिव सुमति कच्छप, जिला कोर्डिनेटर धर्मेंद्र कुमार सिंह तथा कार्यकर्ता मंजू प्रजापति वेरिफिकेशन कार्यक्रम में उपस्थित हुए।

विज्ञापन

add

विज्ञापन

add
निरिक्षण में आये हुए पदाधिकारीगण एवं अन्य, फोटो- समाचार चक्र
वेरिफिकेशन में आये हुए पदाधिकारीगण एवं अन्य, फोटो- समाचार चक्र

वेरिफिकेशन कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्रोफेसर उमेश कुमार ने सभी तथ्यों की जांच करते हुए पाकुड़ में झारखंड राज्य खुला विश्वविद्यालय के स्टडी सेंटर खोलने के लिए अपनी सहमति दी है। उन्होंने कहा कि झारखंड में कई जिलों में स्टडी सेंटर खोले जा चुके है। पाकुड़ में स्टडी सेंटर खोलने के लिए वेरिफिकेशन कार्यक्रम रखा गया है। जिसमे हमने सभी तथ्यों को सही और प्रामाणिक पाया। जिसकी रिपोर्टिंग कर दी जाएगी। इसके उपरांत पाकुड़ में झारखंड राज्य खुला विश्व विद्यालय स्टडी सेंटर खोला जाएगा।

सुमिता कच्छप, फोटो- समाचार चक्र
सुमिता कच्छप, फोटो- समाचार चक्र

उन्होंने बताया कि वर्तमान में 27 कोर्स पढ़ाये जा रहे है। आने वाले समय में कई नए कोर्स भी जोड़े जाएंगे। जिसमे बीएड, शिक्षक प्रशिक्षक, पीएचडी, एएनएम तथा व्यसायिक कोर्सों को भी जोड़ा जाएगा। आशा करते है ये कोर्स तीन से चार महीने में जोड़ दिए जाएंगे।

कार्यक्रम में स्टडी सेंटर के कोर्डिनेटर धर्मेंद्र सिंह ने डॉ उमेश कुमार तथा डॉ परामहंस प्रताप सिंह को अंग वस्त्र पहना कर सम्मानित किया। वही स्टडी सेंटर के सब कोडिनेटर गुंजन साहा ने संस्था के राष्ट्रीय सुरक्षा मिशन के धर्मेंद्र कुमार सिंह को अंग वस्त्र पहना कर सम्मानित किया।

मौके पर विभिन्न कॉलेजों के छात्र एवं पत्रकार शामिल हुए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Recent Comments