Homeपाकुड़बीएड में 11 सीटों पर नामांकन के लिए मेधा सूची जारी
Maqsood Alam
(News Head)

बीएड में 11 सीटों पर नामांकन के लिए मेधा सूची जारी

Gunjan Saha
(Desk Head)

विज्ञापन

add

समाचार चक्र संवाददाता

पाकुड़ के. के. एम. कॉलेज में संचालित बीएड विभाग के सत्र 2022-24 में नामांकन के लिए अभ्यर्थियों की मेधा सूची प्रकाशित कर दी गई है। विभाग के सूचना पट पर सूची चस्पा किया गया है। यह जानकारी मीडिया प्रभारी एवं प्रधान सहायक नीरज कुमार ने दी।

विज्ञापन

add

विज्ञापन

add

उन्होंने बताया कि प्रकाशित मेधा सूची को लेकर अगर किसी को आपत्ति है तो 21 मार्च से 23 मार्च तक लिखित आपत्ति या दावा कार्यालय में कर सकते हैं। आपत्ति या दावा कार्यालय अवधि सुबह 10:00 बजे से 4:00 बजे तक लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि 23 मार्च अपराह्न 4:00 बजे के बाद कोई आपत्ति या दावा पर विचार नहीं किया जाएगा।

यह भी बताया कि नामांकन 25 मार्च से 27 मार्च तक लिया जाएगा। कार्यालय में सुबह 10:00 बजे से अपराहन 4:00 बजे तक नामांकन लिया जाएगा। उल्लेखनीय है कि सत्र 2022-24 के लिए कुल 100 सीटों में से 89 का नामांकन हो चुका है। शेष 11 सीटों के लिए आवेदन लिया गया था। जिसकी मेधा सूची जारी की गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Recent Comments