Homeपाकुड़तेज बारिश से ढहा सड़क, नदी में कटाव से लोगों में दहशत
Maqsood Alam
(News Head)

तेज बारिश से ढहा सड़क, नदी में कटाव से लोगों में दहशत

समाचार चक्र की खबरें अब Google news पर

क्लिक करें
Gunjan Saha
(Desk Head)

विज्ञापन

Drona

अबुल काशिम@समाचार चक्र
पाकुड़। सदर प्रखंड के इलामी बगान टोला में शुक्रवार को तेज बारिश से पीसीसी सड़क ढह गया। जिसके बाद नदी किनारे बसे लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है। लोग डरे-सहमे हुए हैं। अपने घरों के ढहने का डर सताने लगा है। दर्जनों परिवार ईदगाह और पूर्वी छोर पर सालों से निवास करते आ रहे हैं। लगातार नदी में कटाव से लोगों में हमेशा डर बना रहता है। इधर शुक्रवार को तेज बारिश के दौरान ईदगाह के पास पीसीसी सड़क अचानक ही ढह गया। यह सड़क नदी किनारे से बिल्कुल सटा हुआ था। आसपास कई परिवार घर बनाकर रह रहे हैं। कई घरों में दरारें भी पड़ने लगी है। इससे पहले भी कई बार कदी में कटाव से लोग परेशान थे। आस-पास के लोगों ने बताया कि बरसात के मौसम में ज्यादा डर बना रहता है। नदी जब उफान पर रहती है तब घरों में रहने से भी डर लगता है। कटाव को रोकने के लिए गार्डवाल भी बना है। लेकिन सुरक्षा के और भी इंतजाम करने होंगे। तभी घरों को नदी में ढहने से बचाया जा सकता है। अन्यथा लोग बेघर हो जाएंगे। प्रशासन को इस पर त्वरित पहल करना चाहिए।

विज्ञापन

add

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Recent Comments