समाचार चक्र संवाददाता
पाकुड़ । महेशपुर प्रखंड अंतर्गत बासकेंद्री पंचायत में बाबा तिलका मांझी मुर्मू क्लब के द्वारा फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। उद्घटान पूर्व विधायक मिस्त्री सोरेन, पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष बाबूधन मुर्मू, भाजपा जिलाध्यक्ष अमृत पांडेय ने संयुक्त रूप से किया।
क्लब के अध्यक्ष संदीप मुर्मू, सचिव जेमलाल मुर्मू एवं कोषाध्यक्ष बाबूलाल टुडू ने अतिथियों का स्वागत आदिवासी रीति रिवाज के साथ किया।
पूर्व जिप अध्यक्ष बाबूधन मुर्मू ने खेल प्रेमियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल हमारे देश के समग्र विकास के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण घटक है। भारत ने पिछले कुछ वर्षों से खेल के क्षेत्र में लगातार प्रगति की है। इस ग्लोबल मंच पर इस अपार क्षमता को प्रदर्शित करने की आवश्यकता है। यह वह समय है, जब हम युवा प्रतिभाओं को प्रेरित करें और उन्हें शीर्ष स्तर तक ले जाने के लिए उच्चस्तरीय बुनियादी सुविधाएं और प्रशिक्षण उपलब्ध कराएं।
पूर्व विधायक मिस्त्री सोरेन ने कहा कि हमें खेलों में उनकी भागीदारी के लिए एक मजबूत भावना पैदा करने की आवश्यकता है, जो खिलाड़ियों को अपनी वास्तविक क्षमता का प्रदर्शन करने में सक्षम बनाएगा। केवल तभी भारत खेलों में सुपर पावर बनने के सपने को साकार कर सकता है।
भाजपा जिलाध्यक्ष अमृत पांडेय ने कहा कि खेल खेलना टीम भावना पैदा करता है। सामरिक और सोच नेतृत्व कौशल, लक्ष्य निर्धारण और जोखिम लेने का आत्म विश्वास उत्पन्न करता है।
उक्त मैच का आनंद लेने के लिए आसपास के करीब दस हज़ार लोगों का जमावड़ा हुआ।