Homeपाकुड़हिंदू नव वर्ष पर आरएसएस ने किया नगर संकीर्तन
Maqsood Alam
(News Head)

हिंदू नव वर्ष पर आरएसएस ने किया नगर संकीर्तन

Gunjan Saha
(Desk Head)

विज्ञापन

add

समाचार चक्र संवाददाता

पाकुड़। जिले भर में मंगलवार को हिंदू नव वर्ष हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस विशेष अवसर पर मंदिरों में पूजा-अर्चना हुई। वहीं संकीर्तन का भी आयोजन किया गया। इधर राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की ओर से काली भषाण पोखर से नगर संकीर्तन का आयोजन हुआ। जिसमें सैंकड़ों की संख्या में लोग शामिल हुए। नगर संकीर्तन में शामिल लोग हरे राम हरे राम राम राम हरे हरे कृष्णा हरे कृष्णा कृष्णा हरे हरे कीर्तन करते हुए शहर का भ्रमण किया। पुनः शहर भ्रमण के बाद काली भषाण पोखर में आकर संकीर्तन का समापन किया गया। हिंदू नव वर्ष को लेकर मान्यता है कि इस दिन से सूखे पत्तों का झड़ना बंद हो जाता है और नए पत्तों के उगने की शुरुआत होती है। इसी दिन ब्रह्मा जी ने संपूर्ण ब्रह्मांड का निर्माण किया था। इस दिन मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्री राम जी का राज्याभिषेक भी किया गया था। इसी दिन माता दुर्गा का प्रथम पूजा कलश स्थापना भी किया जाता है। ऐसे में यह दिन हिंदुओं के लिए बहुत ही पवित्र और पावन हो जाता है।

विज्ञापन

add

विज्ञापन

add

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Recent Comments