एसपी ने न्यायालय परिसर का किया औचक निरीक्षण,पुलिस कर्मियों को दिए आवश्यक निर्देश

0
46

प्रीतम सिंह यादव

विज्ञापन

add

पाकुड़ -पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार ने शुक्रवार को न्यायालय की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। सर्वप्रथम कोर्ट हाजत,पुलिस कोर्ट चारदीवारी,कोर्ट कॉलोनी सहित सभी दरवाजा परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों को देखा।मौजूद पुलिस कर्मचारियों को सुरक्षा में लापरवाही न बरतने की हिदायत दी।उन्होंने न्यायालय परिसर में मौजूद पुलिस कर्मचारियों से सुरक्षा संबंधी जानकारी हासिल की।खामियां मिलने पर पुलिस कर्मचारियों को हिदायत भी दी। कहा कि न्यायालय की सुरक्षा में किसी भी प्रकार की कोताही पाए जाने पर संबंधित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। वहीं कंट्रोल रूम की भी व्यवस्था देखी। एसपी के निरीक्षण के दौरान मुख्यालय डीएसपी बैद्यनाथ प्रसाद, एसडीपीओ अजीत कुमार विमल, प्रशिक्षु डीएसपी अजय आर्यन,नगर थाना प्रभारी संतोष कुमार,शुभम कुमार सहित पुलिस बल के जवान मौजूद रहे।

विज्ञापन

polytechnic

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here