खान सुरक्षा निदेशक ने कामगारों की सुरक्षा को लेकर दिया प्रशिक्षण

0
147

बिक्की आलम@समाचार चक्र

विज्ञापन

add

पाकुड़िया। प्रखंड अंतर्गत गोलपुर में स्थित मेसर्स ग्रैण्डस माइनिंग व जेबीआर शिवा इंफ्रास्ट्रक्चर स्टोन माइंस में शुक्रवार को खान सुरक्षा निदेशक धनबाद जोन के सागेश कुमार ने जीविटीसी (ग्रुप भोकेशन ट्रेनिंग सेंटर) का उद्घाटन एवं पाकुड़िया बाजार स्थित अमन रेसीडेंसी हॉल में पत्थर खदान में उपयोग किए जाने वाले विस्फोटक पदार्थ का सुरक्षित रखरखाव एवं उपयोग करने को लेकर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि खान सुरक्षा निदेशक धनबाद जोन सागेश कुमार, पाकुड़ डीएमओ राजेश कुमार, माइनिंग इंस्पेक्टर नवीन कुजूर, ग्रैण्डस माइनिंग डायरेक्टर नरेंद्र सिंह सहित अन्य अधिकारी पहुंच कर खनन प्रबंधक, मालिकों, कार्यरत कर्मी एवं मजदूरों को जागरूक किया। सर्वप्रथम गोलपुर स्थित ग्रैण्डस माइनिंग में ग्रुप भोकेशन ट्रेनिंग सेंटर का उद्घाटन खान सुरक्षा निदेशक ने फिता काट कर किया। वहीं निर्देशक ने जानकारी देते हुए बताया कि सेंटर में खदान में कामगारों की सुरक्षा एवं स्वास्थ्य को सुरक्षित रखने के लिए ट्रेनिंग दी जाएगी। जिसमें माइंस में कोई दुर्घटना नहीं हो। इसी उद्देश्य से यह ट्रेनिंग सेंटर खोली गई है। जिले के सभी खदान के इच्छुक कामगारों को यहां पर प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके उपरांत प्लांट का निरीक्षण कर जरूरी दिशा निर्देश दिए गए। इसके बाद पाकुड़िया बाजार स्थित अमन रेजिडेंस हॉल कार्यशाला में खान निर्देशक सागेश कुमार, पाकुड़ डीएमओ राजेश कुमार सहित सभी पदाधिकारी का जेबीआर के जीएम नवीन झा एवं अन्य ने गुलदस्ता देकर स्वागत किया। मौके पर पाकुड़ डीएम राजेश कुमार ने खदान में उपयोग किए जाने वाले विस्फोटक पदार्थ का सुरक्षित रखरखाव एवं उपयोग करने , क्रेशर एवं खदान अपनी सुरक्षा, स्वास्थ्य व नियम को लेकर भी जानकारी दिया गया। खान सुरक्षा निदेशक सागेश कुमार सहित अन्य पदाधिकारी ने भी विभिन्न प्रकार के सुरक्षा मानकों को ध्यान में रखते हुए कार्य करने को लेकर जागरूक किया। मौके पर सुरेश सोरनापुड़ी, प्रवीण कुमार, जेबीआर के अन्य सदस्य सहित महेशपुर, अमड़ापाड़ा, पाकुड़िया के दर्जनों पत्थर खदान व क्रेशर के मालिक व मजदूर उपस्थित थे।

विज्ञापन

polytechnic
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here