Homeपाकुड़फंसे से लटकता मिला युवक का शव
Maqsood Alam
(News Head)

फंसे से लटकता मिला युवक का शव

राधेश्याम@समाचार चक्र

हिरणपुर। थाना क्षेत्र के देवपुर में एक 20 वर्षीय युवक घर में ही फंदे से लटककर आत्महत्या करने का मामला प्रकाश में आया है। इसकी सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सोनाजोडी सदर अस्पताल भेज दिया। मिली जानकारी के अनुसार देवपुर बजरंगबली मंदिर के निकट श्याम भगत के 20 वर्षीय पुत्र अनुराग जायसवाल ने अपने सीमेंट दुकान के पीछे रूम में फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। मृतक के पिता ने बताया कि गांव में काली पूजा था। इसके लिए दोपहर को पुत्र ने काली पूजा देखने के लिए गांव भेज दिया। घर में पत्नी अपने छत के रूम में थी। इसी दौरान कोलकाता में रह रहे बड़ा पुत्र ने अपने भाई को बार-बार कॉल कर रहे थे। कॉल रिसीव नहीं करने के कारण अपनी मां को कॉल किया। उसके बाद पत्नी जब खोजबीन की तो पुत्र को फंदे से लटकते हुए देखी। बताया जाता है कि मृतक ही अपने पिता के कारोबार को संभाल रहे थे। इस घटना के बाद माता-पिता सहित परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Recent Comments