Homeपाकुड़एक युग का अंत है गुरुजी का जाना, संघर्ष व नेतृत्व के...
Maqsood Alam
(News Head)

एक युग का अंत है गुरुजी का जाना, संघर्ष व नेतृत्व के प्रतीक के रूप में याद किए जाएंगे

समाचार चक्र की खबरें अब Google news पर

क्लिक करें
Gunjan Saha
(Desk Head)

समाचार चक्र संवाददाता
पाकुड़। पाकुड़ में सोमवार को उस वक्त मातम पसर गया, जब सुबह करीब 10:00 बजे झारखंड आंदोलन के पुरोधा एवं झारखंड मुक्ति मोर्चा के संस्थापक शिबू सोरेन के निधन की दुखद खबर आई। गुरुजी के निधन की खबर आते ही खासकर झारखंड मुक्ति मोर्चा से जुड़े तमाम नेता और कार्यकर्ता शोक में डूब गए। पूरे झामुमो परिवार में शोक की लहर दौड़ गई। झामुमो के साथ-साथ विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं ने भी गहरा शोक व्यक्त किया है। किसी ने गुरुजी के निधन को झारखंड के लिए एक युग के अंत का समान बताया, तो किसी ने कहा कि वे केवल एक राजनेता ही नहीं, बल्कि आदिवासी चेतना के प्रतीक थे। गुरुजी के निधन पर झारखंड मुक्ति मोर्चा के अलावा कांग्रेस, राष्ट्रीय जनता दल, जनता दल यूनाइटेड, भारतीय जनता पार्टी आदि राजनीतिक दलों के नेताओं ने संवेदना व्यक्त किया है।

झारखंड मुक्ति मोर्चा के जिलाध्यक्ष अजीजुल इस्लाम ने कहा कि गुरुजी के निधन की खबर अत्यंत ही दुखद है। उनके निधन की खबर से मैं स्तब्ध रह गया। पूरा झामुमो परिवार गुरुजी के निधन से दुखी हैं। आदरणीय दिशोम गुरु शिबू सोरेन जी के निधन से शोकाकुल मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी और परिवार के तमाम सदस्यों को दुःख की इस घड़ी में ईश्वर सहनशक्ति प्रदान करें। पूरा झामुमो परिवार दुःख की इस बेला में साथ है। ईश्वर से गुरुजी की आत्मा की शांति की प्रार्थना करते हैं। अजीजुल इस्लाम ने कहा कि गुरुजी झारखंड आंदोलन के पुरोधा थे। झारखंड राज्य के रूप में गुरुजी ने जनता को जो तोहफा दिया है, उसे कभी भुलाया नहीं जा सकता है।

alternatetext

झामुमो जिला उपाध्यक्ष हाजी समद अली ने कहा कि गुरुजी के निधन की खबर ने स्तब्ध कर दिया है। यह झारखंड वासियों के लिए बहुत ही दुखद समाचार है। गुरुजी का निधन झारखंड की राजनीति में अपूरणीय क्षति है। इसकी भरपाई नहीं हो सकती।

झामुमो पूर्व जिलाध्यक्ष श्याम यादव ने कहा कि गुरुजी का निधन झारखंड के लिए एक युग का अंत है। झारखंड आंदोलनकारी शिबू सोरेन जी के निधन से स्तब्ध हूं। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें। पूरा झामुमो परिवार इस समय शोकाकुल है।

झामुमो प्रखंड अध्यक्ष मुस्लोद्दीन शेख ने कहा कि गुरुजी का निधन झारखंड की राजनीति में बड़ा झटका है। उनके निधन से पूरा झारखंड शोक में डूबा है। झारखंड आंदोलनकारी आदरणीय शिबू सोरेन जी हमेशा जनता के दिलों में बसे रहेंगे।

भाजपा जिलाध्यक्ष अमृत पांडेय ने कहा कि गुरुजी के निधन से झारखंड की राजनीति में बुरा असर पड़ेगा। झारखंड के लिए आवाज बुलंद करने वाले शिबू सोरेन जी को झारखंड की जनता कभी भूला नहीं पाएंगे। उनके निधन पर संवेदना व्यक्त करता हूं और ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें।

कांग्रेस जिलाध्यक्ष श्रीकुमार सरकार ने कहा कि गुरुजी का निधन झारखंड के लिए बहुत बड़ा नुकसान है। इसकी भरपाई नहीं हो सकती है। मैं उनके निधन से स्तब्ध हूं, ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें और परिवार को सहनशक्ति दें।

कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष मंसारुल हक ने कहा कि झारखंड आंदोलनकारी और झारखंड मुक्ति मोर्चा के संस्थापक दिशोम गुरु शिबू सोरेन जी के निधन ने झारखंड वासियों को मर्माहत कर दिया है। एक ऐसा इंसान जिन्होंने सिर्फ दूसरों के लिए जिया, आज उनके निधन से हर कोई शोक में डूबा है।

आजसू जिलाध्यक्ष आलमगीर आलम ने कहा कि सुबह सोशल मीडिया पर गुरुजी के निधन की खबर पढ़कर स्तब्ध रह गया। आदरणीय गुरु जी के निधन से हर झारखंड वासी शोक में डूबे हैं। यह ऐसी क्षति है, जिसकी भरपाई होना मुश्किल है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी और उनके परिवार के सारे शोकाकुल सदस्यों के लिए सहनशक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना करता हूं।

राजद नेता रंजीत कुमार सिंह ने गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने अपने शोक संदेश में कहा कि गुरुजी का निधन न केवल झारखंड, बल्कि पूरे देश के लिए अपूरणीय क्षति है। गुरुजी ने जीवन भर गरीबों, आदिवासियों, मजदूरों, दलितों और वंचितों के अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्ष किया। महाजनी प्रथा से मुक्ति दिलाने वाले गुरुजी को आदिवासी समाज में दिशोम गुरु के नाम से जाना जाता है।

भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता हिसाबी राय ने कहा कि झारखंड आंदोलन के अगुआ दिशोम गुरु आदरणीय शिबू सोरेन जी के निधन से मर्माहत हूं। ईश्वर गुरुजी को अपने श्री चरणों में स्थान दें। मेरे जैसे हजारों प्रशंसकों उनके हजारों समर्थकों, उनके परिजनों को पीड़ा सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

जनता दल यूनाइटेड जिलाध्यक्ष गौतम मंडल ने कहा कि झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री आदरणीय शिबू सोरेन जी हमारे बीच नहीं रहे। वे झारखंड के आंदोलनकारी नेता थे। झारखंड राज्य बनाने में उनकी अहम भूमिका थी। आज जो झारखंड राज्य है, गुरुजी का ही किया हुआ है। उनके निधन से पूरा राज्य मर्माहत है। जनता दल यूनाइटेड पाकुड़ जिला कमिटी शोक व्यक्त करता है। उनके आत्मा को प्रभु के श्रीचरणों में स्थान मिले, यही कामना करते है।

झामुमो किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष दानियल किस्कू ने कहा कि झारखंड राज्य के निर्माता, आदिवासी समाज का गौरव और हमारे मार्गदर्शक दिशोम गुरु शिबू सोरेन जी के निधन की खबर बेहद दुखद है। उन्होंने कहा कि राज्य की पहचान, अधिकार और स्वाभिमान की लड़ाई में उनका योगदान अतुलनीय है। उन्होंने झारखंड की अस्मिता और आदिवासी समाज के हक की लड़ाई को एक नई दिशा दी। उनका जाना झारखंड, देश और आदिवासी समाज के लिए अपूरणीय क्षति है। ईश्वर से प्रार्थना है कि उनकी आत्मा को शांति प्रदान करे और हम सभी को उनके आदर्शों पर चलने की शक्ति दे। दिशोम गुरु शिबू सोरेन जी को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Recent Comments