Homeपाकुड़बेदाग रहा पहला कार्यकाल, दूसरी पारी शुरु, सादगी व ईमानदारी बलय दा...
Maqsood Alam
(News Head)

बेदाग रहा पहला कार्यकाल, दूसरी पारी शुरु, सादगी व ईमानदारी बलय दा को बनाती है दूसरों से अलग

Gunjan Saha
(Desk Head)

विज्ञापन

add

अबुल काशिम@समाचार चक्र


पाकुड़। माना सादगी का दौर नहीं, मगर सादगी से अच्छा कुछ और नहीं। कांग्रेस जिलाध्यक्ष श्रीकुमार सरकार उर्फ बलय दा का पहला कार्यकाल बेदाग रहा। अब दूसरी पारी की भी शुरुआत हो चुकी है। पार्टी ने दूसरी बार बलय दा पर भरोसा जताया है। पाकुड़ के लिए लगातार दूसरी बार उन्हें जिम्मेदारी सौंपी गई है। यहां तक पहुंचने में जो बड़ी वजह रही, वह बलय दा की सादगी और ईमानदारी ही है। जिसकी बदौलत उन्हें कांग्रेस पार्टी में दूसरी बार पाकुड़ जिले का नेतृत्व का मौका मिला। इस बात से इंकार नहीं किया जा सकता कि बेबाकी से अपनी बात रखने वाले बलय दा अपने विचारों से ज्यादा सादगी और ईमानदारी के लिए जाने जाते हैं। यही खास दो-तीन चीजें हैं, जो बलय दा को अलग बनाती है। अक्सर नेताओं पर पद का दुरुपयोग के आरोप लगते रहे हैं। लेकिन ढाई साल से भी ज्यादा समय तक जिला अध्यक्ष के पद पर बन रहे बलय दा का पहला कार्यकाल बिल्कुल बेदाग रहा। अपनी सादगी, बेबाक बोल और ईमानदारी से पहचान बनाने वाले श्रीकुमार सरकार उर्फ बलय दा दिखावे से हमेशा दूर रहे। पार्टी संगठन में कोई तरह का दाग न लगे, इसका खास ध्यान रखा और सच्चाई और सरलता को अपनाया। पार्टी और पद में रहकर अपने संस्कारों और व्यवहार से समाज में भी प्रेम, एकता और भाईचारा बढ़ाने का हमेशा प्रयास किया। यही वजह रहा कि पार्टी ने दूसरी बार श्रीकुमार सरकार पर भरोसा जताया और जिला अध्यक्ष का कमान सौंपी गई। इधर जिला अध्यक्ष श्रीकुमार सरकार से बातचीत के दौरान बताया कि साल 2023 में जनवरी में उन्हें जिला अध्यक्ष के रूप में पहली बार पार्टी ने जिम्मेदारी सौंपी। तकरीबन ढाई साल से भी ज्यादा समय तक अपनी जिम्मेदारी को ईमानदारी पूर्वक निभाने का प्रयास किया। पूरे जिले में संगठन को मजबूत बनाने का प्रयास किया गया। मेरा हमेशा यही प्रयास रहा कि पार्टी में सबको साथ लेकर चलें। पार्टी संगठन को मजबूत बनाने के साथ-साथ आम जनता के लिए काम करें। इसी सोच विचार के साथ बस पार्टी के लिए काम करता रहा। उन्होंने कहा कि दूसरी बार जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। इसके लिए मैं पार्टी के तमाम वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों और तमाम कार्यकर्ताओं का शुक्रगुजार हूं। मैं तहे दिल से सभी का धन्यवाद करता हूं। निश्चित रूप से पार्टी ने मुझ पर जो भरोसा जताया है, अपने दूसरे कार्यकाल में मैं उसे पूरा करने का हर संभव प्रयास करूंगा।

विज्ञापन

add

विज्ञापन

add

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Recent Comments