Homeपाकुड़भाईचारा,एकता,सादगी और संयम का पैगाम देने वाला पवित्र त्योहार ईद की रही...
Maqsood Alam
(News Head)

भाईचारा,एकता,सादगी और संयम का पैगाम देने वाला पवित्र त्योहार ईद की रही धूम

काले बादल और बारिश की बूंदों के बीच भी बनी रही त्योहार की खुशी

Gunjan Saha
(Desk Head)

विज्ञापन

add

ललन झा@समाचार चक्र

अमड़ापाड़ा। भाईचारा, प्यार,एकता,आत्म संयम और सादगी का पैगाम देने वाला पवित्र त्योहार ईद उल फित्र यहां शांति और सौहार्द के साथ मनाया गया। पोखरिया रोड स्थित मस्जिद गौशिया में ईमाम मौलाना कारी अतहर रजा नूरानी और ईदगाह में मो अब्दुल हसनात हुसैन ने तय समय पर सामुहिक नमाज अता करवाया।देश की तरक्की,शांति,सौहार्द और समृद्धि की दुआ की गई। ईद रूहानी सफलता और अल्लाह के प्रति शुक्रगुजारी का प्रतीक है। यह त्योहार गिले-शिकबे भुलाकर,दुश्मनों को भी गले लगाकर रिश्तों को मजबूत बनाने का संदेश देता है।मौसम की प्रतिकूलता और लगातार बारिश के साथ-साथ स्थानीय साप्ताहिक हाट के बावजूद त्योहार के उत्साह में कोई कमी नहीं देखी गई। सुबह से ही बच्चे-जवान सभी पर्व का लुत्फ लेते दिखे। इस दौरान मस्जिदों,ईदगाहों, चौंक-चौराहों और सार्वजनिक स्थानों पर सुरक्षा के चाक-चौबंद व्यवस्था दिखी। इस दौरान बीडीओ प्रमोद कुमार गुप्ता,इंस्पेक्टर सह थाना इंचार्ज अनूप रोशन भेंगरा सहित पुलिस के कनिय अधिकारी व जवान अपने दायित्व निर्वहन के प्रति गंभीर रहे।

विज्ञापन

add

विज्ञापन

add

ईद पर पार्क प्रकृति विहार भी रहा गुलजार–

आसमान पर बादल, थम-थम कर किन्तु लगातार होती रही बारिश की बूंदों की बौछार,कीचड़ युक्त रास्ते,फिर भी बच्चों या किशोर उम्र के लड़के-लड़कियों में त्योहार की खुशी बनी रही। प्रकृति विहार में इनकी धमा चौकड़ी और खुशी का ईजहार दिखा.बच्चे खासे उत्साहित रहे।पार्क के झूले,हवा महल और कुदरती वादी इनके आकर्षण के केंद्र रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Recent Comments