समाचार चक्र संवाददाता
पाकुड़। पाकुड़ जिले का सीबीएसई बोर्ड के बारहवीं का परीक्षा परिणाम बेहद ही शानदार रहा। बता दें कि मंगलवार को सीबीएसई बोर्ड का बारहवीं का परिणाम जारी किया है। इसमें आर्ट्स में केंद्रीय विद्यालय सिंगारसी के गणेश पहाड़िया 87 प्रतिशत अंक के साथ जिला टॉपर बने हैं। वहीं साइंस में दिल्ली पब्लिक स्कूल पाकुड़ के ध्रुबा ज्योति पाल 93 प्रतिशत अंक के साथ जिला टॉपर हैं। वहीं कॉमर्स में डीएवी की जिज्ञासा मिश्रा 91 प्रतिशत अंक के साथ जिला टॉपर रही हैं। कला संकाय की बात करें तो लगभग शत-प्रतिशत छात्र सफल रहे हैं। बात करें जिला टॉप थ्री की तो केंद्रीय विद्यालय सिंगारसी के गणेश पहाड़िया 435 अंक के साथ जिले में प्रथम स्थान पर रहे हैं। वहीं जवाहर नवोदय विद्यालय की रिमझीम कुमारी 430 अंक के साथ दूसरे स्थान पर रही। तीसरे स्थान पर भी केंद्रीय विद्यालय सिंगारसी के ही हिमांशु सिंह हैं, उन्हें 429 अंक प्राप्त हुए हैं। यहां बता दें कि कला संकाय में केंद्रीय विद्यालय कुल आठ छात्रों ने परीक्षा दी थी। सभी आठों बच्चे पास आउट हुए हैं। वहीं जेएनवी तेलिया पोखर में आर्ट्स में कुल 40 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया था, जिसमें सभी 40 छात्र उत्तीर्ण हुए हैं।
वहीं विज्ञान संकाय की बात करें तो जिले में जिला टॉप थ्री की तो पहले स्थान पर डीपीएस पाकुड़ की ध्रुबा ज्योति पॉल 456 अंक के साथ पहले स्थान, एलिट पब्लिक स्कूल पाकुड़ के अर्जुना साहा 447 अंक के साथ दूसरे स्थान तथा जेएनवी तेलियापोखर की सुमेरा तबस्सुम 443 अंक के साथ तीसरे स्थान पर रहे। वहीं बात करें वाणिज्य संकाय की तो टॉप थ्री में डीएवी पाकुड़ का ही कब्जा रहा। डीएवी की जिज्ञासा मिश्रा 455 अंक के साथ पहले स्थान पर, कृष्णा घावरी 450 अंक के साथ दूसरे स्थान पर तथा शिवानी सिंह 445 अंक साथ तीसरे स्थान पर रही।
साइंस के जिला टॉप टेन में जगह बनाने वाले छात्रों की सूची
विद्यालय का नाम छात्र अंक
डीपीएस पाकुड़ ध्रुबा ज्योती पॉल 456 93
एलिट पब्लिक स्कूल अर्जुन साहा 447 89.40
जेएनवी तेलियापोखर सुमेरा तबस्सुम 443 88.6
एलिट पब्लिक स्कूल सुजय पांडेय 435 87
डीपीएस पाकुड़ अदित्य राज 435 87
एलिट पब्लिक स्कूल सागनिक पात्रा 430 86
डीएवी पाकुड़ अदिती कुमारी 424 84.8
डीएवी पाकुड़ तम्माना रहैयान 423 84.6
जेएनवी तेलियापोखर पंकज कुमार पाल 421 84.2
जेएनवी तेलियापोखर प्रेम कुमार भगत 421 84.2
एलिट पब्लिक स्कूल दीप्ती प्रिया 415 83
जेएनवी तेलियापोखर शिव प्रसाद सिंह 411 82.2

आर्ट्स के जिला टॉप टेन की सूची
विद्यालय का नाम छात्र अंक
केवीएस सिंगारसी गणेश पहाड़िया 435 87
जेएनवी तेलियापोखर रिमझीम कुमारी 430 86
केवीएस सिंगारसी हिमांशु सिंह 429 85.8
जेएनवी तेलियापोखर प्रिया कुमारी 426 85.2
जेएनवी तेलियापोखर शर्मिला मुर्मू 421 84.2
केवीएस सिंगारसी आंचल कुमारी 417 83.4
केवीएस सिंगारसी अर्पिता रजक 415 83
जेएनवी तेलियापोखर तिलक्तमा कुमारी 414 82.8
जेएनवी तेलियापोखर बसंती कुमारी 414 82.8
जेएनवी तेलियापोखर अजय किस्कू 403 80.6
जेएनवी तेलियापोखर ज्योति कुमारी 400 80
जेएनवी तेलियापोखर रीना मुर्मू 400 80
कॉमर्स में टॉप टेन की सूची
विद्यालय का नाम छात्र अंक
डीएवी पाकुड़ जिज्ञासा मिश्रा 455 91
डीएवी पाकुड़ कृष्णा घावरी 450 90
डीएवी पाकुड़ शिवानी सिंह 445 89
डीएवी पाकुड़ कुमारी श्रेया 432 86.4
डीएवी पाकुड़ आयुष जयसवाल 412 82.4
डीएवी पाकुड़ नुशरत जहां 411 82.2
डीपीएस पाकुड़ रूपेश ठाकुर 407 81.4
डीएवी पाकुड़ आनंत गुप्ता 406 81.2
डीएवी पाकुड़ अदित्य सिंह 404 80.8
डीपीएस पाकुड़ अमन हासमी 397 79.4
