Homeपाकुड़पाकुड़: सोलागड़िया गोलीकांड मामले में पत्थर व्यवसाई जियाउल शेख व बेटे शोएब...
Maqsood Alam
(News Head)

पाकुड़: सोलागड़िया गोलीकांड मामले में पत्थर व्यवसाई जियाउल शेख व बेटे शोएब अख्तर सहित तीन गिरफ्तार

समाचार चक्र की खबरें अब Google news पर

क्लिक करें
Gunjan Saha
(Desk Head)

CRIME REPORTS

विज्ञापन

add

पाकुड़। नगर थाना क्षेत्र के सोनाजोड़ी पंचायत अंतर्गत सोलागढ़िया गांव में गत 27 अक्टूबर को हुए गोलीकांड मामले में पुलिस ने पत्थर व्यवसाई जियाउल शेख उर्फ जियाउल पगला को पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने जियाउल शेख के साथ-साथ उनके बेटे शोएब अख्तर उर्फ धुलू और एक अन्य साथी अलाउद्दीन शेख उर्फ भोला को भी गिरफ्तार किया है। उल्लेखनीय है कि तीनों पाकुड़ मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जानकीनगर गांव के रहने वाले हैं। पुलिस के मुताबिक तीनों ने घटना में अपनी-अपनी संलिप्तता को स्वीकार भी कर लिया है। इनके निशानदेही पर सोलागड़िया हाई स्कूल के पास झाड़ी से घटना में इस्तेमाल किए गए एक पिस्तौल एवं दो जिंदा कारतूस भी बरामद किए गए है। इस मामले में शेष अन्य आरोपियों की भी जल्द गिरफ्तारी का दावा पुलिस कर रही है। एसपी निधि द्विवेदी ने शुक्रवार को अपने कार्यालय कक्ष में प्रेसवार्ता कर आरोपियों की गतिविधियां और उनके गिरफ्तारी की पूरी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 27 अक्टूबर 2025 को नगर थाना क्षेत्र के गोलागड़िया गांव में एक व्यक्ति को निशाना बनाकर गोलीकांड की घटना को अंजाम दिया गया था। इस घटना में कासिम अंसारी निशाने पर थे। जिसमें कासिम अंसारी गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इस घटना में संलिप्त लोगों में से तीन की गिरफ्तारी पश्चिम बंगाल से हुई है। इनमें पत्थर व्यवसाई जियाउल शेख उर्फ जियाउल पगला, शोएब अख्तर उर्फ धुलू और अलाउद्दीन शेख उर्फ भोला शामिल हैं। घटना के बाद से तीनों फरार चल रहे थे। इनका लोकेशन लगातार बिहार और पश्चिम बंगाल आ रहा था। झारखंड बंगाल बॉर्डर में लोकेशन मिलने के बाद पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है। एसपी निधि द्विवेदी ने बताया कि इस मामले की गंभीरता को देखते हुए उद्भेदन और छापेमारी के लिए एसआईटी का गठन किया गया था। इस मामले में टीम ने काफी मेहनत की है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तारी के बाद कड़ाई से पूछताछ करने पर तीनों ने घटना में अपनी-अपनी संलिप्तता को स्वीकारा है। उनके निशानदेही पर ही सोलागड़िया हाई स्कूल के पास झाड़ी से 7.65 एमएम का एक पिस्तौल और दो जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। एसपी के मुताबिक गोलीकांड का यह मामला पत्थर खनन के लिए जमीन से जुड़ा हुआ है। पत्थर खदान के लिए आपसी प्रतिद्वंद्विता और जमीन की खींचतान घटना की असली वजह है।जिसमें कासिम अंसारी की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। कासिम अंसारी जमीन के आदान-प्रदान के लिए पत्थर व्यवसाई और रैयतों के बीच बिचौलिए के रूप में काम करता था। एसपी निधि द्विवेदी ने कहा कि इस घटना में संलिप्त शेष लोगों की भी जल्द गिरफ्तारी हो जाएगी। प्रेस वार्ता में महेशपुर प्रभाग के एसडीपीओ विजय कुमार भी मौजूद थे।

विज्ञापन

polytechnic

छापेमारी टीम में कौन कौन थे शामिल—

नगर थाना प्रभारी बबलू कुमार, लिट्टीपाड़ा थाना प्रभारी विनय कुमार सिंह,रद्दीपुर ओपी प्रभारी विवेक कुमार,दिलीप कुमार बास्की,अभिषेक कुमार, सुबल कुमार डे,मिथुन रजक,अनिल कुमार पंडित,संजीव कुमार झा सहित सदल बल मौजूद थे.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Recent Comments